फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP:Ganesh Dutt removed the tweet after getting a call from BJP State President Kashyap

Himachal BJP: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कश्यप का फोन आने के बाद गणेश दत्त ने हटाया ट्वीट

Thu, 02 Jun 2022 10:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Jun 2022 10:54 PM IST
सार

 गणेश दत्तने गुरुवार को सफाई दी कि उन्होंने 40 साल से पार्टी को खून-पसीने से सींचा है। इसे आंशिक रूप से भी नुकसान न हो, इस बारे में वह सजग हैं। कहा कि जब उन्होंने ट्वीट किया तो प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का उन्हें फोन आया कि उनके इस ट्वीट के गलत अर्थ निकाले जा
रहे हैं। 

विज्ञापन
Himachal BJP:Ganesh Dutt removed the tweet after getting a call from BJP State President Kashyap
हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का फोन आने के बाद हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त ने ट्वीट हटा दिया है। गणेश दत्त ने गुरुवार को सफाई दी कि उन्होंने 40 साल से पार्टी को खून-पसीने से सींचा है। इसे आंशिक रूप से भी नुकसान न हो, इस बारे में वह सजग हैं।  कहा कि जब उन्होंने ट्वीट किया तो प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का उन्हें फोन आया कि उनके इस ट्वीट के गलत अर्थ निकाले जारहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने तत्काल उसे डिलीट कर दिया। गणेश दत्त ने वीरवार को सोशल मीडिया पर फिर सफाई दी कि उनके एक ट्वीट पर कुछ प्रतिक्रियाएं आई हैं। उनके ट्वीट का सीधा अर्थ यह है कि वे मिशन रिपीट की ओर बढ़ रहे हैं। उन्हें पार्टी सिस्टम के अनुसार काम करना है। निजी स्वार्थ को छोड़कर पार्टी के हित को सर्वोपरि रखना है। शिमला मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के आठ साल पूरा होने के अवसर पर हुई रैली ऐतिहासिक रही है। सभी नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश को अंगीकार करें। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में मिशन रिपीट करें। यह संदेश था, बाकी कुछ नहीं। 
विज्ञापन


क्या है मामला 
हिमफेड के अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश दत्त ने भी मोदी की रैली पर ट्वीट किया था कि हिमाचल भाजपा में कुछ लोग सर्वेसर्वा बनने के चक्कर में पार्टी सिस्टम को हाइजेक कर रहे हैं। यह प्रवृत्ति पार्टी के लिए घातक है। ऐसे लोगों पर लगाम लगाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed