{"_id":"637a20e927ce49265c754b74","slug":"himachal-bjp-election-managment-committee-review-meeting-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम ठाकुर: चुनाव में फ्रंट फुट पर रही भाजपा, दोबारा बना रहे मजबूत सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम ठाकुर: चुनाव में फ्रंट फुट पर रही भाजपा, दोबारा बना रहे मजबूत सरकार
Sun, 20 Nov 2022 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Nov 2022 06:14 PM IST
सार
जयराम ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में फ्रंट फुट पर रहकर काम किया है। यही कारण है कि इस बार हिमाचल में भाजपा दोबारा मजबूत सरकार बना रही है।
विज्ञापन
चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीते 12 नवंबर को हुए मतदान के बाद भाजपा ने रविवार को बैठक कर मत प्रतिशतता पर मंथन किया। 8 दिसंबर को मतगणना से पहले भाजपा ने चुनाव प्रबंधन से जुड़ीं सभी कमेटियों से फीडबैक लिया। 68 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर हुई वोटिंग के बारे में भी जानकारी ली गई। बैठक में मंथन के बाद दावा किया गया कि प्रदेश में भाजपा दोबारा सरकार बना रही है।
विज्ञापन
परवाणू में आयोजित चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, वरिष्ठ नेता मंगल पांडे और अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे। जयराम ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में फ्रंट फुट पर रहकर काम किया है। यही कारण है कि इस बार हिमाचल में भाजपा दोबारा मजबूत सरकार बना रही है और पांच साल वाला रिवाज भी बदलने वाला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन में मंगल पांडे ने प्रदेश में बेहतर कार्य किया है और चुनाव को लेकर बनाई गई योजनाएं महत्वपूर्ण साबित हुईं हैं। चुनाव सभ्यता और सहजता के साथ लड़ा गया और प्रबंधन में कोई कमी नहीं हुई। पूरे प्रदेश में सभी नेताओं ने अच्छा काम किया। उल्लेखनीय है कि मतदान के बाद भाजपा नेताओं का यह पहला गेट-टू-गेदर है।
विज्ञापन
चुनाव में किसी भी नेता का कार्यक्रम नहीं हुआ रद्द
बैठक में चर्चा हुई कि प्रदेश में पहली बार चुनावों के दौरान इस बार किसी भी नेता का कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ। ऐसा पहली बार हुआ है। आलाकमान ने भी चुनावों में उत्तम प्रबंध किया। भाजपा के सभी 18 विभागों ने अच्छा काम किया है।
कार्यकर्ताओं ने एक कर दिए दिन-रात
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान मिसाल पेश की है। उन्होंने मतदान तक घर-परिवार छोड़कर दिन-रात एक कर दिए। वहीं, डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रबंधन के लिए अच्छा काम किया है। 8 दिसंबर को भी अच्छा परिणाम आने वाला है।
साल में 365 दिन काम करने वाला राजनीतिक दल
प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो साल में 365 दिन काम करता है। चुनाव निपटने के बाद सभी पार्टियां सो जाती हैं जबकि भाजपा फिर भी काम करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन समिति का अहम रोल रहा है।