फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP chief Dr Rajiv Bindal statement on congress mp dhiraj sahu

Himachal BJP: बिंदल बोले- धीरज साहू के पीछे कौन, कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को दे रही संरक्षण

Sat, 09 Dec 2023 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Dec 2023 06:02 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज जब देश डिजिटल लेनदेन की ओर बढ़ रहा है तो इस घराने से 200 करोड़ रुपये नकद बरामद हो जाएं तो यह जनता के साथ धोखा है।

विज्ञापन
Himachal BJP chief Dr Rajiv Bindal statement on congress mp dhiraj sahu
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा के सांसद धीरज साहू के पीछे कौन लोग हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार के भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है, यह चिंता का विषय है। शिमला में पत्रकार वार्ता में बिंदल ने कहा कि झारखंड आदिवासी क्षेत्र है। धीरज साहू का झारखंड में प्रभावशाली परिवार है।

विज्ञापन


वे चालीस वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हैं। राज्यसभा सांसद के आवास पर आईटी का छापा पड़ा है। इसमें 200 करोड़ रुपये की नकदी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि मशीनों से गिनती जारी है। एक अनुमान के अनुसार यह नकदी 300 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। आज जब देश डिजिटल लेनदेन की ओर बढ़ रहा है तो इस घराने से 200 करोड़ रुपये नकद बरामद हो जाएं तो यह जनता के साथ धोखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस के बहुत बड़े फाइनेंसर के रूप में उनकी पहचान है। इस दौरान पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे महेंद्र धर्माणी, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन घोटाला हुआ है तो सुक्खू सरकार जांच करवाए
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खनन कार्यों में 100 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप पर बिंदल ने कहा कि सरकार इस पर जांच करवा ले। उन्होंने कहा कि सीएम के बयान बेबुनियाद हैं। आपदा के बाद क्रशर बंद किए और कुछ खुले रहे, उन लोगों को किस तरह का प्रश्रय था। बजरी बहुत ही महंगी मिली। लोगों को जो नुकसान हुआ, उसके लिए कौन जिम्मेवार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed