फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2022 BJP Candidate List Released 5 Women Got Chance and 2 Minister Seats Changed

Himachal BJP Candidates: मंत्री समेत 11 विधायकों का कटा टिकट, दो मंत्रियों की सीट बदलीं, पांच महिलाओं को मौका

Wed, 19 Oct 2022 03:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Oct 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट के अनुसार, एक मंत्री समेत 11 सिटिंग विधायकों का टिकट काटा गया है। पांच महिलाओं को भी जगह मिली है। 
loader
himachal election 2022 BJP Candidate List Released 5 Women Got Chance and 2 Minister Seats Changed
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 62 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। बुधवार की सुबह भाजपा ने लिस्ट जारी की। लिस्ट के अनुसार, एक मंत्री समेत  11 सिटिंग विधायकों का टिकट काटा गया है। जबकि दो मंत्रियों की सीट बदली गई है। एक मंत्री की टिकट काटकर बेटे को दी गई है। लिस्ट में पांच महिलाओं को भी जगह मिली है। सूची में अनुसूचित जाति के 11 उम्मीदवार और एसटी जाति के आठ उम्मीदवार हैं। वहीं, हरोली, कुल्लू, बड़सर, देहरा समेत छह सीटों पर पेंच फंसा है। 



इन विधायकों का कटा टिकट
धर्मपुर से महेंद्र सिंह और चंबा से मौजूदा विधायक पवन नैयर को इस पार पार्टी से टिकट नहीं मिला है। इनके अलावा, मौजूदा विधायकों में धर्मशाला से विशाल नैहरिया, करसोग से हीरा लाल, ज्वाली से अर्जुन सिंह, भोरंज से कमलेश कुमारी, आनी से किशोरी लाल, सरकाघाट से कर्नल इंद्र सिंह और बिलासपुर से सुभाष ठाकुर पर भी पार्टी ने भरोसा नहीं जताया है। दरंग से जवाहर ठाकुर का टिकट कटा है। भरमौर से जिया लाल को भी टिकट नहीं मिला है।


शिमला में चाय वाले संजय सूद को टिकट
करसोग से हीरा लाल की जगह नए चेहरे दीप राज को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। नूरपुर में नए चेहरे रणवीर सिंह निक्का और शिमला में चाय वाले संजय सूद को टिकट मिला है। अर्की से गोविंदराम शर्मा को पिछले दो टिकट काटने के बाद फिर टिकट मिला है। 

इन मंत्रियों की बदली सीट
सुरेश भारद्वाज शिमला के बजाय कसुम्पटी और राकेश पठानिया नूरपुर के बजाय फतेहपुर से चुनाव लड़ेंगे। पालमपुर सीट से इस बार त्रिलोक कपूर को टिकट दिया गया। पिछली बार इंदु गोस्वामी ने इस सीट पर चुनाव लड़ा था। जोगिंद्रनगर में पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर का टिकट काटकर इसे निर्दलीय प्रकाश राणा को दिया गया है। 

सुजानपुर से सेवानिवृत्त कैप्टन रणजीत सिंह को टिकट

धर्मपुर सीट पर इस बार मंत्री महेंद्र सिंह का टिकट काटा गया है। इस सीट पर महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को टिकट दिया गया है। इसी तरह से जुब्बल-कोटखाई से पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा को टिकट मिला है। वहीं धूमल के चुनाव न लड़ने पर सुजानपुर से सेवानिवृत्त कैप्टन रणजीत सिंह को टिकट दिया गया है। भरमौर सीट पर न्यूरो सर्जन और आईजीएमसी के एमएस रहे डॉ. जनक राज चुनाव लड़ेंगे।  

इन मंत्रियों के हलके बदले
वहीं, इंदु वर्मा को दिल्ली बुलाया गया लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। ठियोग सीट से अजय श्याम चुनाव लड़ेंगे। दो मंत्रियों सुरेश भारद्वाज और राकेश पठानिया के हलके बदले गए हैं।

पांच महिला नेत्रियों को टिकट
पांच महिला नेत्रियों में चंबा से इंदिरा कपूर, इंदौरा से रीता धीमान, शाहपुर से सरवीण चौधरी, पच्छाद से रीना कश्यप और रोहड़ू से शशिबाला को टिकट मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed