फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bilaspur vishavjeet won bodybuilding championship

इनमें है दम, बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में विश्वजीत बने चैंपियंस ऑफ चैंपियन

Tue, 21 Nov 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 21 Nov 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
himachal bilaspur vishavjeet won bodybuilding championship

बिलासपुर के लुहणू इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए बॉडी बिल्डरों ने अपने शारीरिक हुनर का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को आश्चर्यचकित किया। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था। प्रतियोगिता के अंतिम दौर में चैंपियंस ऑफ चैंपियन के खिताब के लिए पांच प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


इसमें कुल्लू के विश्वजीत ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं इस स्पर्धा में बिलासपुर के आदित्य पाल दास रनरअप रहे। प्रतियोगिता में बेस्ट पोजिंग का अवार्ड बरमाणा के जितेंद्र को दिया गया। 
विज्ञापन


इससे पहले मंडी से सौरभ ठाकुर, अजय कुमार, सूरज कुमार, संजीव, शशि, नालागढ़ व सोलन से विशाल शर्मा, पवन चौधरी, बिलासपुर से दीपक चौहान, जितेंद्र, अमन कुमार, शुभम, मेहर चंद, आदित्य पाल दास, सुनील शर्मा, कैलाश, हमीरपुर से कार्तिक, ऋषि कुमार, नीरज, विनोद, कुल्लू से राज, विश्वजीत ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

himachal bilaspur vishavjeet won bodybuilding championship

प्रतियोगिता के फिटनेस मॉडल राउंड में दस बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया। इस वर्ग में नालागढ़ के विशाल शर्मा विजेता रहे, जबकि दूसरे व तीसरे स्थान पर बरमाणा से जितेंद्र और बिलासपुर के आदित्य पाल दास रहे। 

इसके बाद कैटेगिरी वाइज राउंड बॉडी बिल्डिंग में सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें 50-55 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी सरकाघाट के संजीव ठाकुर विजेता रहे।

55-60 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी सुंदरनगर के सूरज कुमार विजेता, 60-65 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर बरमाणा के जितेंद्र जीते, 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के आदित्य पाल दास विजेता, 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में कुल्लू के विश्वजीत भानू विजेता रहे।

himachal bilaspur vishavjeet won bodybuilding championship

समापन अवसर पर हरीश नड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेताओं को इनाम बांटे। कार्यक्रम में मिस्टर इंडिया रनर अप शैंटी सिंह, मिस्टर नार्थ इंडिया रूपांकर पब्बी, गोविंद घोष ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

आयोजकों की ओर से विजेताओं को एलसीडी, टीवी, स्मार्ट वॉच, होम थियेटर, प्रोटीन सप्लीमेंटस और नकद इनाम दिए गए।

प्रतियोगिता प्रभारी मोहित बंसल व विक्रम ठाकुर गोल्डी, डॉ. दीपक ठाकुर, नवीन सोनी, राजेश पंडियाल, सिद्धार्थ, विनेंद्र, सुनील, साहिल, आशीष, अभय, रोहित, आयुष, परमजीत, अमित, निखिलेश, इशित, सौरभ, दिनेश, भरत ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed