फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Bilaspur News: Paragliding started In Bandla Valley of Bilaspur Himachal Pradesh

Paragliding: बंदला साइट से पैराग्लाइडिंग शुरू, पंजाब के पायलट ने भरी पहली उड़ान

Fri, 07 Jul 2023 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Jul 2023 01:13 PM IST
सार

पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि साइट शुरू होने के बाद पहली उड़ान भरी गई। साइट से अब लगातार उड़ानें भरी जाएंगी। स्थानीय पायलट भी उड़ानें भरना शुरू करेंगे।

विज्ञापन
Himachal Bilaspur News: Paragliding started In Bandla Valley of Bilaspur Himachal Pradesh
बंदला साइट से उड़ान भरता पंजाब का पायलट। - फोटो : संवाद

विस्तार

बंदला पैराग्लाइडिंग साइट से वीरवार को पहली बार उड़ान भरी गई। दिन में थोड़ी देर के लिए मौसम साफ हुआ और इसी दौरान साइट से पहली उड़ान भरी गई। बंदला में पैराग्लाइडिंग के शौकीनों का आना शुरू हो गया है। वीरवार को पंजाब के कोटकपूरा से एक्रो पायलट अर्शदीप बंदला पहुंचे और मौसम साफ होते ही उन्होंने उड़ान भरी। बंदला से उड़ान भरने के बाद उन्होंने लुहणू मैदान में लैंडिंग की।

विज्ञापन


उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कहा कि देश में इस प्रकार की कोई साइट नहीं है। एक्रो गतिविधियों के लिए यह साइट सुरक्षित है। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि साइट शुरू होने के बाद पहली उड़ान भरी गई। साइट से अब लगातार उड़ानें भरी जाएंगी। स्थानीय पायलट भी उड़ानें भरना शुरू करेंगे। इसके साथ ही व्यावसायिक गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी। बाहरी राज्यों से पैराग्लाइडिंग के शौकीन यहां आने के लिए उनसे संपर्क कर रहे हैं। 
विज्ञापन


छात्रों को 20 सितंबर से देंगे पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण
बंदला पैराग्लाइडिंग साइट में भले ही प्रशिक्षण शिविर 20 सितंबर से शुरू होंगे, लेकिन यहां प्रशिक्षण के लिए बुकिंग अभी से होने लगी है। 30 जून को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अधिूसचित बंदला साइट में बाहरी राज्यों के चार स्कूलों ने नवंबर तक के लिए एडवांस बुकिंग करवाई है। यहां पर 20-20 के दल को 10-10 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बंदला पैराग्लाइडिंग साइट एक्रो गतिविधियों के लिए देश में सबसे सुरक्षित साइट माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिसूचना जारी होते ही बाहरी राज्यों के कई स्कूलों ने यहां पर प्रशिक्षण के बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों से प्रशिक्षु यहां पहुंचेंगे। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने बाहर से आने वाले पर्यटकों, पैराग्लाइडर पायलटों और प्रशिक्षुओं के लिए होम स्टे बनाए हैं। उनके लिए खाने की सुविधा भी स्थानीय लोग उपलब्ध करवाते हैं। 


हवा में करतब दिखाते हुए झील में लैंडिंग करते हैं मानव परिंदे
एक्रो पैराग्लाइडिंग में पैराग्लाइडर आसमान में कई तरह के करतब करते हैं। साइट से टेक ऑफ करने के बाद मानव परिंदे पानी की झील के ऊपर कई तरह की अठखेलियां करते हैं। एक्रो सिर्फ ऐसी जगहों पर होती है, जहां नीचे पानी हो। साइट से उड़ान भरने के बाद लैंडिंग गोबिंद सागर झील के किनारे होती है। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु झील में उतरते हैं। झील के चलते साइट एक्रो के लिए सबसे बेहतर है। यह विश्व की तीन एक्रो साइटों में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed