{"_id":"59a935884f1c1beb278b4c4e","slug":"himachal-bilaspur-landslide-on-national-highway-three-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चट्टान की चपेट में आई कार, तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: चट्टान की चपेट में आई कार, तीन की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 01 Sep 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ मनाली एनएच पर गंभर पुल के पास चट्टानों की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल लाया गया है। इस हादसे में एक पति पत्नी की एक साथ मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में मारे गए लोग एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। जानकारी के अनुसार यह लोग अपनी कार एचपी 24 बी 4192 में सवार होकर कल्लर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चट्टान की चपेट में गाड़ी आ गई और खाई में जा गिरी। मौके पर मौजूद राहुल नेगी ने बताया कि हादसे की चपेट में आई गाड़ी उनकी गाड़ी से थोड़ा आगे चल रही थी।
विज्ञापन
लेकिन इसी दौरान एक बड़ी चट्टान पहाड़ी से आई और कार को अपने साथ गहरी खाई में ले गई। हादसा करीब एक बजे हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में कृष्ण लाला (62) पुत्र परस राम, विमला देवी पत्नी कृष्ण लाल, सुख देवी पत्नी रूप लाल की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
जबकि रूप लाल (59) पुत्र देव राम निवासी कल्लर और माया देवी (48) पत्नी रघुवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया है। वहीं तीनों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर लाया गया है।
एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि चट्टान की चपेट में आने एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मारे गए पति-पत्नी है। जबकि परिवार के एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है।