{"_id":"5f61f8668ebc3ebd7904b669","slug":"himachal-assembly-session-rationcard-consumers-given-substandard-flour-for-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: राशनकार्ड उपभोक्ताओं को छह महीने दिया घटिया आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: राशनकार्ड उपभोक्ताओं को छह महीने दिया घटिया आटा
Wed, 16 Sep 2020 05:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Sep 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बीते छह महीने में राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में घटिया आटा उपलब्ध कराया गया। विभाग ने प्रदेश के विभिन्न डिपो और फ्लोर मिलों से सैंपल लिए हैं। इनमें 11 फ्लोर मिलों के सैंपल फेल हो गए हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग और निगम ने कार्रवाई करते हुए इन फ्लोर मिल मालिकों की सिक्योरिटी जब्त की है।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने यह जानकारी नालागढ़ के विधायक लखविंदर सिंह राणा के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।
मंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में 93 फीसदी लोग डिपो से आटा लेते हैं। जो लोग महीने में आटा नहीं लेते हैं, उस आटे को अगले महीने के कोटे में समायोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन आटा फ्लोर मिलों के सैंपल फेल हुए है, उनसे जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गेहूं उपलब्ध कराती है। सरकार इसकी पिसाई कर आटा उपभोक्ताओं को उपलब्ध करती है। गरीब लोगों को 35 किलो राशन डिपो से उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन