फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly session: Investigation handed over to IG of CID in connection with MLA liquor case

हिमाचल विस सत्र: विधायक से जुडे़ शराब प्रकरण की सीआईडी के आईजी करेंगे जांच

Tue, 20 Aug 2019 05:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Aug 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly session: Investigation handed over to IG of CID in connection with MLA liquor case
- फोटो : अमर उजाला

ऊना सदर के कांग्रेस विधायक से जुडे़ शराब मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीआईडी के आईजी को जांच दी है। इस जांच की रिपोर्ट 15 दिन में मांगी है।

विज्ञापन


सीएम बोले कि ऊना के एसपी को जांच से अलग रखा जाएगा और अगर एसपी गलत हैं तो उन्हें न केवल पद से हटाएंगे, बल्कि चार्जशीट भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह बात हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उस समय कही, जब विपक्ष हंगामा कर रहा था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी विपक्ष एसपी को हटाने पर अड़ा रहा। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि शराब की पेटियां गाड़ियों में ले जाने के इस मामले में कार्रवाई बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को विधायक के खिलाफ नहीं देखा जाना चाहिए। वह इस प्रकरण की जांच शिफ्ट करने का प्रस्ताव करते हैं। इस मामले की जांच सीआईडी को दी जाएगी। 

शराब तो पकड़ी है, इसलिए एसपी को बदलकर जनता में नहीं दे सकते गलत संदेश: जयराम 

सीआईडी के आईजी की देखरेख में इस जांच के लिए सरकार तैयार है। अगर 15 दिन में जांच के बाद एसपी को दोषी पाया जाता है तो ट्रांसफर ही नहीं, बल्कि विभागीय कार्रवाई भी होगी। विपक्ष के अड़ियल रवैये पर मुख्यमंत्री बोले कि शराब तो पकड़ी गई है और जो आदमी ले जा रहा था, उसको सही करार नहीं दिया जा सकता।

एसपी को हटाएंगे तो इसका संदेश जनता के बीच अच्छा नहीं जाएगा। इससे अपराधियों के हौसले भी बुलंद होेंगे। विधायक गाड़ी में नहीं थे, इसलिए उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed