फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal assembly session: Five women members sitting together in the House after 16 years

हिमाचल विस सत्र: 16 साल बाद सदन में एक साथ बैठीं पांच महिला सदस्य

Wed, 11 Dec 2019 10:32 AM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
हरीश चंद्र, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Dec 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Himachal assembly session: Five women members sitting together in the House after 16 years

तेरहवीं विधानसभा के शीत सत्र में 16 साल बाद संयोग बना कि सदन में एक साथ पांच महिला सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। मंगलवार को जैसे ही डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने सदन में प्रवेश किया, तो सदन में महिला सदस्यों की संख्या पांच हो गई। इससे पहले नौवीं विधानसभा में सात महिला सदस्य मौजूद रही हैं, जो हिमाचल विधानसभा के इतिहास में सबसे ज्यादा महिला सदस्यों वाली विस थी। 

विज्ञापन


शीत सत्र के पहले दिन आशा कुमारी सदन से नदारद थीं। पहले दिन सदन में शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, इंदौरा की विधायक रीता धीमान, भोरंज की कमलेश कुमारी और पच्छाद उपचुनाव जीतकर पहली बार सत्र में भाग ले रहीं रीना कश्यप मौजूद थीं।
विज्ञापन


आशा कुमारी के आने से आंकड़ा 16 साल बाद पांच हुआ है। दसवीं और ग्यारहवीं विधानसभा में चार-चार महिला सदस्य चुनकर आई थी जबकि बारहवीं विधानसभा में सिर्फ तीन महिला सदस्य चुनकर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष             महिला सदस्य
1993-1998  चार
1998-2003   सात
2003-2007   चार
2007-2012    चार
2012-2017    तीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed