HP Assembly Session: सीएम सुक्खू बोले- विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। कहा कि विपक्ष सार्थक चर्चा में भाग लें, वाकआउट करके अखबारों की सुर्खियां बटोरने का काम ना करें। विधायक दल की बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति तय की गई है। विधायकों की कुछ मांगें थीं, उन पर भी चर्चा हुई है। मानसून सत्र के पहले दिन की बैठक शुरू होने से पहले सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की सीट के पास गए और हाथ मिलाकर मुस्कराते हुए उनका अभिवादन किया। वह विपक्ष के अन्य सदस्यों के पास जाकर भी उनसे मिले। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी सीएम सूक्खू के साथ विपक्ष के सदस्यों का अभिवादन करने गए।
विधानसभा अध्यक्ष ने की सहयोग की अपील शिमला। राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विपक्ष और सत्तापक्ष के सदस्यों से सदन की कार्यवाही के संचालन में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि सभी सदस्य सदन की कार्यवाही के संचालन में रचनात्मक सहयोग देंगे।
राष्ट्रगान से शुरुआत, सीएम ने शोकोद्गार प्रस्ताव रखा शिमला। विधानसभा में पहले दिन की बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा, नारायण सिंह स्वामी और दौलतराम चौधरी के निधन पर शोकोद्गार हुआ। मुख्यमंत्री ने शोकोद्गार प्रस्ताव रखा। उन्होंने तीनों के योगदान को याद करते हुए वक्तव्य दिया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी शोकोद्गार वक्तव्य दिया। जयराम के बाद मंत्री राजेश धर्माणी ने शोकोद्गार वक्तव्य दिया। इसके बाद नाचन के विधायक विनोद कुमार, श्रीनयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा और अन्य ने भी शोकोद्गार प्रस्ताव पढ़ा।
मुख्यमंत्री सुक्खू के साढू का निधन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साढू देहरा निवासी नरेंद्र ठाकुर पप्पू का सोमवार देर शाम को निधन हो गया। मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नरेंद्र ठाकुर अपने परिवार के साथ सोमवार देर शाम को कहीं जाने के लिए देहरा स्थित घर से निकले ही थे कि गाड़ी में बैठते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हे सिविल अस्पताल देहरा ले गए जहां पर तैनात चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र ठाकुर मूल रूप से तलबाड़ा से थे और वह बैंक से सेवानिवृत्त हुए थे। हालांकि, शिमला में मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री देहरा रवाना नहीं हो पाए। सीएम अनाडेल मैदान से वापस विधानसभा परिसर लौट गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.