{"_id":"64f369992c2a2c0bfb025857","slug":"himachal-assembly-session-175-questions-received-for-monsoon-session-preparation-to-surround-the-opposition-2023-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Assembly Session: मानसून सत्र के लिए मिले 175 सवाल, आपदा पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Assembly Session: मानसून सत्र के लिए मिले 175 सवाल, आपदा पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
Sun, 03 Sep 2023 10:45 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:45 AM IST
सार
18 से 25 सितंबर के बीच होने जा रहे प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने भी पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के विधायकों की ओर से ही इस तरह के सवाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा शिमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र की घोषणा के साथ ही विपक्ष ने कांग्रेस सरकार को आपदा पर घेरने कर ली है। शनिवार को मानसून सत्र के लिए प्रदेश विधानसभा सचिवालय को 175 सवाल मिल गए थे। इनमें से ज्यादातर आपदा पर हैं। प्रश्नों के मिलने का सिलसिला आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। 18 से 25 सितंबर के बीच होने जा रहे प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने भी पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के विधायकों की ओर से ही इस तरह के सवाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इन्हें विधानसभा सचिवालय ने आगे विभागों से जवाब के लिए भेज दिया है। सात दिन तक होने जा रहे मानसून सत्र की सात बैठकें 18 से 25 सितंबर के बीच होंगी। 18 सितंबर को दिवंगत विधायकों के शोकोद्गार से दो बजे सत्र शुरू होगा। सत्र में रविवार के अवकाश को छोड़कर बाकी बैठकें लगातार होंगी। सत्र के बीच में इस बार 21 सितंबर को प्राइवेट मेंबर्स डे होगा। इस आपदा के चलते विधानसभा का यह मानसून सत्र महीने भर देरी से हो रहा है। पिछले साल जहां सत्र चार दिन का था तो इस बार सात दिन का रखा गया है।
विज्ञापन