फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly may starts from 20th november.

20 नवंबर से शुरू होगा विधानसभा सत्र!

Wed, 22 Oct 2014 10:32 PM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly may starts from 20th november.

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का सत्र नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में बुलाए जाने की संभावना है। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। औपचारिक तौर पर सरकार के पत्र मिलने का इंतजार किया जा रहा है, जिससे राज्यपाल उर्मिला सिंह से अनुमति ली जा सके।

विज्ञापन


भारी हंगामे के बीच मानसून सत्र को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित करना पड़ा था, जिससे प्रदेश हित के जुड़े तमाम मामले लटक गए थे। इससे आम जनता को परेशानी उठानी पड़ी पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार की ओर से एक सप्ताह का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

कई अहम बिल लाने की तैयारी

himachal assembly may starts from 20th november.

इसकी घोषणा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद कर चुके हैं। विशेष सत्र में सरकार की ओर से टीसीपी संशोधित बिल, लोकपाल बिल सहित कई महत्वपूर्ण बिलों को लाने की तैयारी है, जिससे जनता के सामने सरकार के कामकाज को रखा जा सके।

पिछले सत्र में तमाम ऐसे बिल थे, जिस पर चर्चा भी नहीं हो पाई थी। सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से केवल एक - दूसरे पर कीचड़ उछाला गया।

शुरू कर दी है तैयारी
'हिमाचल सरकार के पत्र का इंतजार किया जा रहा है। यह सत्र सात से दस दिन के बीच ही होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। पत्र मिलते ही राज्यपाल से सत्र चलाने के लिए अनुमति ली जाएगी।'
-- बृज बिहारी लाल बुटेल, स्पीकर हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed