फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election union minister thawar chand gehlot statement over cm virbhadra singh

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को घेरने उतरेंगे भाजपा के स्टार प्रचारकः थावर चंद गहलोत

Wed, 25 Oct 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की (सोलन) Updated Wed, 25 Oct 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election union minister thawar chand gehlot statement over cm virbhadra singh

केंद्रीय मंत्री व भाजपा चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को घेरने और कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए भाजपा ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। भाजपा के सभी स्टार प्रचारक कांग्रेस के मजबूत इलाकों में जनसभा करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव क्षेत्र अर्की में भी जनसभा की जाएगी। गहलोत मंगलवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा 27 अक्तूबर से प्रदेश में चुनाव प्रचार शुरू करेगी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नीतिन गडकरी समेत भाजपा के कई कद्दावर नेता चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे। भाजपा के चुनावी मुद्दों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनावी समर में उतरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना भाजपा की प्राथमिकताओं में से एक होगा। हिमाचल में केंद्र जैसी सरकार देना भाजपा का लक्ष्य है ताकि प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा और युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा सके। 

उन्होंने किसानों और बागवानों के हितों को भी प्रमुख लक्ष्य बताया। प्रदेश में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह विषय भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के तहत आता है। 

उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनाव में वीरभद्र सिंह को पराजित करना भाजपा का लक्ष्य होगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय भी मौजूद रहे।

सीएम वीरभद्र सिंह यहां करेंगे जनसभा 

himachal assembly election union minister thawar chand gehlot statement over cm virbhadra singh

नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार से कांग्रेस के धुआंधार प्रचार का नया आगाज करेंगे। वीरभद्र पहली जनसभा बुधवार को डेढ़ बजे कसौली में करेंगे। इसके बाद वे सोलन में भी जनसभा करेंगे।

सीएम कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं। नामांकन के बाद कैंपेन की इस शुरुआत को मुख्यमंत्री ने सोलन जिले को ही चुना है। वे इसी जिले के अर्की से खुद चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम कसौली में कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए प्रचार करेंगे।

पूर्व सांसद स्वर्गीय विनोद सुल्तानपुरी को कांग्रेस ने वर्ष 2012 के चुनाव में भी टिकट दिया था, मगर वे जीत नहीं सके थे। इसी तरह से सीएम मंत्री धनीराम शांडिल के निर्वाचन क्षेत्र सोलन में भी जनसभा करेंगे। यह जनसभा करीब साढ़े तीन बजे गंज बाजार में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed