{"_id":"59fdc2b54f1c1b71548babe6","slug":"himachal-assembly-election-union-minister-ajay-tamta-pc-in-rohru","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाली हिमालयी राज्य के विकास की योजनाः अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाली हिमालयी राज्य के विकास की योजनाः अजय
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Sun, 05 Nov 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य कपड़ा मंत्री अजय टमटा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा विकास की अनदेखी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 से अधिक योजनाओं को आज तक प्रदेश में लागू नहीं किया जा रहा। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जमीन पर विकास केवल अपने लोगों का किया है।
विज्ञापन
अजय टमटा ने रोहड़ू में प्रेस वार्ता में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में हर साल करोड़ों रुपये के घोटाले हुए। विकास का धन कांग्रेस के लोगों की जेबों में गया।
विज्ञापन
हिमाचल में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा की पहल पर हिमालयी राज्य के विकास के लिए कार्य शुरू किए गए। हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डोडरा क्वार क्षेत्र के लिए वाया उत्तराखंड-नैटवाड सड़क बनाने की योजना तैयार है। लेकिन हिमाचल सरकार ने इसके लिए एनओसी नहीं दिया। इससे काम रुका हुआ है।
केंद्र सरकार ने हर पहाड़ी राज्य में हिमालयन अध्ययन केंद्र खोलने की योजना लागू कर दी है। हिमाचल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए केंद्र सरकार प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद काम तेजी से शुरू करेगी।
कहा कि हिमाचल में लोग परिवर्तन के लिए तैयार हैं। इस दौरान उत्तराखंड के गंगोत्री से विधायक गोपाल रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश भ्रांटा, रोशन लाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश चौहान, प्रदीप रेटका सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।