फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election story of ministers and mla's

हिमाचल विधानसभा चुनाव में 16 मंत्रियों और सीपीएस की प्रतिष्ठा दांव पर

Fri, 15 Dec 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 15 Dec 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election story of ministers and mla's

हिमाचल प्रदेश सरकार के सोलह मंत्रियों और मुख्य संसदीय सचिवों की प्रतिष्ठा इस बार दांव पर है। इसके अलावा करीब एक दर्जन विभिन्न बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी चुनाव मैदान में हैं। वर्ष 2012 के विस चुनाव में चार कैबिनेट मंत्री अपने-अपने क्षेत्ररक्षण में सफल नहीं हो पाए थे।

विज्ञापन


धूमल सरकार में पूर्व परिवहन मंत्री किशन कपूर, खाद्य आपूर्ति मंत्री रमेश धवाला, बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा और वन मंत्री खीमी राम शर्मा को विस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


वर्तमान कांग्रेस सरकार में कुल 11 कैबिनेट मंत्री थे। इनमें से आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह का हाल ही में बीमार के कारण निधन हो चुका है। इसके अलावा आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स का नामांकन पत्र रद्द होने से चुनाव मैदान से बाहर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। इसी तरह मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती को टिकट नहीं मिला है। वर्तमान में आठ कैबिनेट मंत्री और आठ मुख्य संसदीय सचिव चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह विभिन्न बोर्ड और निगमों के दस चेयरमैन और वाइस चेयरमैन विधानसभा का रास्ता देख रहे हैं।

यहां होगा रोमांचक मुकाबला

himachal assembly election story of ministers and mla's

परिवहन मंत्री जीएस बाली नगरोटा बगवां विस क्षेत्र से, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह द्रंग विस से, फतेहपुर से कृषि एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, भरमौर विस क्षेत्र से वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, हरोली विस से उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, धर्मशाला विस क्षेत्र से शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, बल्ह विस से आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, सोलन से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल।

इन सीपीएस की साख भी लगी हैं दांव पर
घुमारवीं से सीपीएस राजेश धर्माणी, रेणूका से विनय कुमार, सुलह से जगजीवन पाल, रामपुर से नंद लाल, जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर, सुंदरनगर से सोहन लाल ठाकुर, बड़सर से आईडी लखनपाल और करसोग से सीपीएस मनसा राम की साख दांव पर है।

बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष भी मैदान में

himachal assembly election story of ministers and mla's

चौपाल विस क्षेत्र से कृषि एवं विपणन बोर्ड के उपाध्यक्ष सुभाष मंगलेट, शाहपुर विस से वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, श्री नैनादेवी विस से बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर, शिलाई से रोजगार सृजन समिति एवं संसाधन गतिशीलता के

अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान, पच्छाद से प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, सुजानपुर से आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, देहरा से हिप्र कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया, चिंतपूर्णी से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप

कुमार और भटियात से राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया, केसीसी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया हमीरपुर से चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed