फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election result 2017 bustle in congress and bjp office for election

कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटा, भाजपा मुख्यालय में जीत के बाद भी गम का माहौल

Mon, 18 Dec 2017 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Dec 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election result 2017 bustle in congress and bjp office for election

‌हिमाचल विधानससभा चुनाव नतीजों के दिन कांग्रेस कार्यालय में सनाटा पसरा रहा। जबकि भाजपा मुख्यालय शिमला में पार्टी की जीत के बाद भी गम का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


दिन : सोमवार सुबह 9:37 बजे, स्थान : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिमला, मौका : विधानसभा चुनाव नतीजे, 9:40 मिनट पर कार्यालय का गेट खुलता है। साढ़े बारह बजे तक पार्टी कार्यालय में चार कर्मचारियों के अलावा एक भी कांग्रेसी नहीं देखा गया। 
विज्ञापन


अमर उजाला की टीम ने चुनाव के नतीजे को लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यालय का जायजा लेना चाहा। करीब तीन घंटे तक पार्टी कार्यालय में सनाटा ही पसरा रहा। मजे की बात यह है कि पार्टी कार्यालय में अपडेट टेलिविजन पर नहीं बल्कि फोन लेते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय में जहां सुबह से शाम तक लोगों का हुजूम उमड़ा रहता था, बीते दो दिन से इस कार्यालय में कोई कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहा है। नतीजे के दिन ऐसा लग रहा था मानो हिमाचल में भाजपा की सरकार का बनना पहले से ही तय हो? 

पार्टी कार्यालय में न जीत के पोस्टर लगे थे और न ही कार्यालय में किसी भी तरह सजावट की गई। बड़ी बात यह है कि चुनावी अपडेट को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मीडिया सेल बनाने की घोषणा की थी लेकिन मीडिया सेल एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं रहा। 

भाई टीवी लगा है क्या
चार लोग कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ते हैं। सीढ़ियां उतरते ही पार्टी के कर्मचारी से बात करते हैं- भाई कांग्रेस की कितनी सीटें आईं। कांगड़ा जिले में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कितनी बढ़त बनाए हुए हैं ? ऐसे में कर्मचारी बोला - भाई यहां कुछ नहीं है। यहां सब खाली है, अपडेट लेना है तो रिज मैदान पर जाओ। वहां स्क्रीन पर सारा अपडेट चल रहा है। 

सिर्फ लड्डू बांट औपचारिकता को मनाई जीत की खुशी

himachal assembly election result 2017 bustle in congress and bjp office for election

भाजपा के राजधानी शिमला स्थित प्रदेश मुख्यालय दीपकमल में विधानसभा चुनावों में हुई जीत का जश्न फीका रहा। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी प्रेमकुमार धूमल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की हार भाजपा की जीत पर भारी पड़ गई।

प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने को लेकर भाजपा समर्थकों ने कुछ देर के लिए डीजे की धमक पर नाच कर खुशियां मनाईं लेकिन बड़े नेताओं के पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही इन समर्थकों के पांव रोक दिए गए। पटाखे चलाने पर भी रोक लगा दी गई।

ऐसे में समर्थकों ने पार्टी की जीत की खुशी में सिर्फ लड्डू बांट कर मात्र औपचारिकता के लिए जश्न मनाया। स्थान : भाजपा का प्रदेश मुख्यालय दीपकमल। दिन : सोमवार। समय : सुबह के साढ़े नौ। पार्टी दफ्तर में तीन जगह लगी टीवी स्क्रीनों पर समर्थक चुनाव परिणामों पर नजर टिकाए दिखे।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री पवन राणा और प्रदेश महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर एक साथ एक कमरे में लगे टीवी पर परिणाम देखते दिखे। पूरे प्रदेश से भी दोनों नेता मोबाइल फोन पर अपडेट लेते रहे।

करीब साढ़े दस बजे तक भाजपा को प्रदेश में बहुमत प्राप्त होने के रुझान प्राप्त होते ही समर्थकों में जोश बढ़ता रहा। करीब 11 बजे भाजपाइयों ने दफ्तर से सटे एक मकान के लेंटर और सड़क पर पटाखे फोड़ना शुरू किए।

इसी बीच दफ्तर की पार्किंग में डीजे की व्यवस्था भी कर दी गई। डीजे की धमक पर दर्जनों समर्थक झूमने लगे। करीब 12 बजे जैसे ही धूमल और सत्ती की हार तय होने लगी तो पार्टी के बड़े नेताओं ने डीजे को बंद करवा दिया। पटाखे चलाने पर भी रोक लगा दी।

एक-एक कर निकलते रहे समर्थक

himachal assembly election result 2017 bustle in congress and bjp office for election

इस दौरान सभी नेताओं सहित समर्थकों के चेहरों पर मायूसी साफ दिखने लगी। सभी समर्थक दफ्तर में लगे टीवी स्क्रीनों के आगे जाकर बैठ गए। जैसे-जैसे टीवी पर धूमल और सत्ती की हार के अंतर के आंकड़े बढ़ते गए वैसे-वैसे ही समर्थकों की धड़कने तेज होती गईं।

करीब एक बजे कुछ समर्थकों ने बड़े नेताओं तक संदेश पहुंचाकर दफ्तर के बाहर सन्नाटा पसरने की सूचना पहुंचाई। समर्थकों की गुजारिश पर बड़े नेताओं ने डीजे पर गीत लगाने की मंजूरी दे दी, लेकिन धूमल-सत्ती के हारने के दुख में समर्थक डीजे पर झूमे नहीं। दफ्तर के बाहर स्थित दुकानों के आसपास खड़े लोग बतियाते दिखे।

पार्टी मुख्यालय में जश्न नहीं होने के चलते कई समर्थक दीपकमल से एक-एक कर निकलते दिखे। एक-दूसरे को कहते हुए सुने गए कि यहां जश्न मनाना ठीक नहीं है। मॉल रोड और रिज मैदान पर चलकर खुशियां मनाते हैं। ऐसे में दीपकमल में दोपहर बाद तक सिर्फ पार्टी के दो-तीन बड़े नेता ही रह गए।

धूमल को लीड मिलते ही लगाए नारे
मतगणना के दौरान जब-जब  धूमल अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे बढ़े, तब-तब समर्थकों ने टीवी के आगे बैठकर ही नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ समर्थक सुजानपुर से मोबाइल फोन पर जानकारियां लेकर भी सभी को अपडेट करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed