फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election result 2017 bjp won nine seats in mandi out of 10

इस परिवार के साथ आने से भाजपा को मिली बड़ी जीत, कांग्रेस का पत्ता साफ

Mon, 18 Dec 2017 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Dec 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election result 2017 bjp won nine seats in mandi out of 10

एक दिग्गज परिवार का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए महंगा पड़ गया है। इसका असर ऐसा हुआ कि हिमाचल विस चुनाव में कांग्रेस को पूरे जिला में ही करारी हार झेलनी पड़ी है। कांग्रेस का जिला में पत्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन


मंडी जिले में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने से पंडित सुखराम ने यह तय कर दिया है कि सुकेत की राजनीति उनके ही इर्द-गिर्द घूमती है। सुखराम ने जब-जब जिस पार्टी साथ दिया, मंडी जिले से उन्हें फायदा ही हुआ है। 
विज्ञापन


वर्ष 2012 विधानसभा चुनाव के दौरान पंडित सुखराम कांग्रेस पार्टी में थे, उस दौरान मंडी जिले से कांग्रेस को पांच सीटें आई थीं। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी थी। वर्ष 1998 में भाजपा की सरकार बनाने वाले भी पंडित सुखराम ही थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के दिग्गज हो गए धराशायी

himachal assembly election result 2017 bjp won nine seats in mandi out of 10

पंडित सुखराम के भाजपा में शामिल होने से मंडी जिले में इस बार कांग्रेस के दिग्गज धराशायी हो गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह और उनकी बेटी चंपा ठाकुर, पूर्व आबकारी एवं कराधान

मंत्री प्रकाश चौधरी, करसोग विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस वरिष्ठ नेता मनसाराम, सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के सोहन लाल को हार का मुंह देखना पड़ा है। इनमें कई नेता ऐसे हैं, जो पहले पंडित सुखराम के साथ चलते थे। इस बार पंडित ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

सीएम का घमंड कांग्रेस को ले डूबा : सुखराम 

himachal assembly election result 2017 bjp won nine seats in mandi out of 10

पंडित सुखराम ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह का घमंड और परिवार की चाह ही कांग्रेस को ले डूबी है। उन्हें प्रदेश की जनता ने आइना दिखाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी बदलने के बाद भी सदर की जनता ने उनके परिवार को समर्थन दिया है। यह जनता की जीत है।

 

सुखराम परिवार का रहा है मंडी सदर में दबदबा
मंडी सदर की सीट कांग्रेस की झोली में होती थी। इस सीट से सुखराम के बेटे अनिल शर्मा कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ते रहे हैं। इस बार सुखराम का परिवार भाजपा में शामिल हुआ है। भाजपा ने अनिल शर्मा को ही भाजपा का प्रत्याशी बनाया था। अनिल शर्मा फिर से इस सीट पर विजयी हुए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed