रिपोर्ट कार्डः उप तहसील और एसडीएम दफ्तर दिलाए, मिनी सचिवालय भवन नहीं बनवा पाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र बल्ह से आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने पांच वर्ष में बल्ह के लिए विधायक निधि से 3.85 करोड़ रुपये जारी किए। इस राशि को पूरी तरह से खर्च किया जा चुका है। वर्ष 2013 और 14 में 50-50 लाख, वर्ष 2015 में 75 लाख और 2016 में एक करोड़ और 2017 में 1.10 करोड़ रुपये जारी किए गए।
वर्ष 2012 में ये किए वायदे
1 नेरचौक को आदर्श शहर बनाना। सुकेती खड्ड का तटीयकरण।
2 बल्ह में तहसील भवन का निर्माण।
3 एसडीएम कार्यालय और पंचायत को नगर परिषद का दर्जा दिलाना।
4 शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी की उचित व्यवस्था करना।
5 मिनी सचिवालय का निर्माण।
वायदे कितने पूरे, कितने अधूरे
1 एसडीएम, उपरोजगार कार्यालय, उप कोषागार कार्यालय
2 रिवालसर को उपतहसील का दर्जा।
3 गागल में पुलिस चौकी और आटीआई खुलवाई।
4 नेरचौक को नगर परिषद का दर्जा दिलाया।
पांच वर्ष में लगाई महज पट्टिकाएं: गांधी
भाजपा के प्रत्याशी रहे इंद्र सिंह गांधी का कहना है कि मंत्री प्रकाश चौधरी ने महज उद्घाटन और शिलान्यास पट्टिका लगाने का कार्य किया है। बल्ह में न तो मिनी सचिवालय बन सका है न ही तहसील भवन का निर्माण हो पाया है। सुकेती खड्ड के तटीयकरण के नाम पर भी मंत्री अपने कार्यकाल में कोई कार्य नहीं कर सके हैं।
हर वादा किया पूरा: प्रकाश
आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी का कहना है कि हर वादा पूरा किया है। हर घर तक सड़क पहुंचाई है। सड़क, पानी और शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं से बल्ह विस क्षेत्र संपन्न हुआ है। एसडीएम कार्यालय, उपतहसील रिवालसर समेत कई अहम कार्यालय चुनाव क्षेत्र में खोले गए हैं। नेरचौक को नगर परिषद का दर्जा दिलाया गया है।
तहसील भवन का नहीं हुआ निर्माण। सुकेती खड्ड तटीयकरण भी नहीं हुआ। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी 3116 मतों से जीते थे । उन्हें कुल 20043 मत मिले थे। भाजपा के प्रत्याशी इंद्र सिंह गांधी ने 16927 मत किए थे हासिल।