फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election prem kumar dhumal said mafia raj in himachal

प्रेम कुमार धूमल बोले- सूबे में माफिया राज, पुलिस पर नहीं लोगों को विश्वास

Sun, 05 Nov 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 05 Nov 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election prem kumar dhumal said mafia raj in himachal

भाजपा से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि कांग्रेस राज में पेड़ों का अवैध कटान हुआ। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव क्षेत्र तारादेवी और वनमंत्री के चुनाव क्षेत्र भरमौर में अवैध रूप से सैकड़ों देवदार के पेड़ काटे गए। 

विज्ञापन


तारा देवी में जांच के दौरान सरकार ने इन पेड़ों को झाड़ियां करार दे दिया। जब मामला एनजीटी तक पहुंचा तो वहां से सरकार को फटकार लगी और एक करोड़ 16 लाख रुपये का जुर्माना भी किया गया। 
विज्ञापन


इसके अलावा सरकार को चार हजार 770 देवदार के पौधे लगाने के निर्देश दिए गए। जबकि भरमौर का मामला विधानसभा में उठने के बाद सरकार ने वीडियो बनाने वाले शिकायतकर्ता को ही दोषी बना दिया। जिसे बाद में जमानत लेनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी की दर दस से बढ़ाकर बीस लाख होगी

himachal assembly election prem kumar dhumal said mafia raj in himachal

जबकि किसी भी राजनेता पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। धूमल शनिवार को सोलन शहर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही एक-एक बात का हिसाब लिया जाएगा। प्रदेश में माफिया और गुंडा राज बढ़ गया है। 

पुलिस से लोगों का विश्वास उठ चुका है। पड़ोसी राज्य पंजाब की तर्ज पर चिट्टा हिमाचल में पहुंच रहा है। इसे रोकने के लिए सत्ता में आते ही भाजपा कड़े कदम उठाएगी। प्रदेश में अनुबंध पर तैनात करीब 35 हजार कर्मचारियों को दो साल में नियमित करने की शर्त को पूरा किया जाएगा। 

भाजपा की सरकार सत्ता में काबिज होते ही जीएसटी की दर को दस लाख से बढ़ाकर बीस लाख करेगी। जीएसटी को सरल बनाया जाएगा ताकि व्यापारी वर्ग को इससे नुकसान न हो और आम लोगों को फायदा मिल सके। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे। सांसद विरेंद्र कश्यप और भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजेश कश्यप ने भी जनसभा को संबोधित किया।

कांग्रेस राज में डॉक्टर नहीं, हमने डॉक्टर मैदान में उतारा
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इसके बाद कसौली विधानसभा क्षेत्र में डॉ. राजीव सहजल के पक्ष में धर्मपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलते हैं। जबकि भाजपा इस बार उम्मीदवार ही डॉक्टर उतार रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed