फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election pm narendra modi rally in una palampur

ऊना में बोले PM- कांग्रेस के मैदान छोड़ने से लड़ाई का मजा नहीं आ रहा

Mon, 06 Nov 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना/पालमपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 06 Nov 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election pm narendra modi rally in una palampur

ऊना के इंदिरा मैदान से रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही रेल लाइन के लिए पटड़ी बिछाने का काम तेज किया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में उभारने के लिए यहां रेल विस्तार, हवाई सेवा और सड़कों के विस्तार की आवश्यकता है। यह तभी संभव होगा, जब प्रदेश और केंद्र में भाजपा की विकासोन्मुखी सरकार होगी। 
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि पिछले बीस साल में उन्होंने कई चुनाव करवाए, लेकिन यह पहला मौका है जब हार के डर से कांग्रेस का कोई बड़ा नेता हिमाचल नहीं आया। कांग्रेस के मैदान छोड़ देने से लड़ाई का मजा नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, पंजाब भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, सुरेश चंदेल, वीरेंद्र कंवर, प्रो. रामकुमार, बलवीर चौधरी, राजेश ठाकुर, ले. जनरल एचएस कंवर आदि मौजूद रहे।

कुल्लू में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पांच-पांच साल के लिए बदल-बदल कर सरकार बनाने का दुष्चक्कर तोड़ दें। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सांसद रामस्वरूप शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री राल लाल, भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह, डा राम लाल मार्कंडेय गोविंद ठाकुर, सुरेंद्र शौरी, किशोरी लाल, जिला अध्यक्ष भीम सेन, अमित सूद व अखिलेश कपूर मौजूद रहे।

सीएम रहते शांता ने मौज नहीं, पानी के लिए तपस्या की

himachal assembly election pm narendra modi rally in una palampur

मोदी ने पालमपुर रैली में वरिष्ठ नेता शांता कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि शांता कुमार ने सीएम रहते आराम से जिंदगी नहीं बिताई बल्कि तपस्वी की तरह पहाड़ की जनता के घर-घर में पानी पहुंचाया।

वहीं, धूमल सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हिमाचल में पर्यटन को उभारने का काम किया। धूमल ने अपने दूसरे कार्यकाल में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर किया। मोदी ने पालमपुर को वीरों और वैज्ञानिकों की धरती बताया।

उन्होंने कहा कि यहां दो हजार से ज्यादा वैज्ञानिक किसानों की आर्थिकी सुधारने के लिए शोध कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि शिमला की तरह पालमपुर हिमाचल की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है।

कांग्रेसी किसके लिए बटोर रहे पैसा?

himachal assembly election pm narendra modi rally in una palampur

मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार और उसके मंत्री भ्रष्टाचार के कारनामों के लिए जाने गए। कांग्रेस के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। कांग्रेस के लोगों को लगता है पांच साल सत्ता के लिए आए हैं, जितना पैसा बटोर सकते हैं बटोर लो। कांग्रेस के लोग जमा धन किसके लिए रख रहे हैं।

मोदी ने कसा राहुल पर तंज
मोदी ने कहा कि हिमाचल चुनाव को लेकर कांग्रेस परेशान हो गई है। राहुल का नाम लिए बिना मोदी ने कहा कि सुना है आने वाले हफ्ते में कांग्रेस बड़े लोगों को बुलाने वाली है। यह स्वाभाविजक  है क्योंकि उनके पास कुछ और बचा ही नहीं है। कांग्रेस को तकलीफ इस बात है कि आखिर एक चाय वाला प्रधानमंत्री बन कैसे गया। मोदी भ्रष्टाचारियों का जीना मुश्किल कर देगा।

सीएम के लिए नहीं, भाग्य बदलने के लिए लड़ा जा रहा हिमाचल चुनाव

himachal assembly election pm narendra modi rally in una palampur

मोदी ने कहा कि कौन सीएम बने कौन न बने, किसकी सरकार बने किसकी न बने, हिमाचल का चुनाव इस मकसद से नहीं लड़ा जा रहा है। यह चुनाव हिमाचल को भव्य बनाने और उसका भाग्य बदलने के लिए लड़ा जा रहा है।

2024 में भी मोदी से निपटना मुश्किल
मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस के हौसले पस्त कर दिए हैं। वर्ष 2024 में भी कांग्रेस को मोदी से निपटना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed