हिमाचल में बोले पीएम मोदी- इंदिरा गांधी ने पार्टी हित में नोटबंदी से मना कर दिया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में चरम पर पहुंच चुके विधानसभा चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चिर परिचित अंदाज में कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब गरीब जनता के हक के पैसों को कोई पंजा नहीं छीन सकता।
मोदी ने रविवार को ऊना, कुल्लू और पालमपुर में ताबड़तोड़ तीन चुनावी जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने जनता का ध्यान खींचने के लिए बयान दिया था कि दिल्ली से एक रुपया चलता है तो गांव तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे रह जाते हैं।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने बीमारी तो बता दी लेकिन ऐसे डॉक्टर का क्या फायदा जो इलाज करना न जानता हो। यह कांग्रेस के ही लोग थे, जो 85 पैसे खा जाते थे।
लेकिन अब मोदी ने इसका इलाज ढूंढ लिया है। 2014 में देश की जनता ने एक ऐसे इंसान को पीएम की गद्दी पर बैठाया, जिसने तय किया है कि दिल्ली से एक रुपया निकलेगा तो पूरे पैसे गरीब की जेब में जाएंगे।
इंदिरा गांधी ने नोटबंदी से किया मना
कुल्लू में पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश हित को छोड़ पार्टी हित पर जोर देते हुए नोटबंदी के लिए मना कर दिया था। कहा कि नोटबंदी से हुई तकलीफ के लिए जनता ने मुझे माफ कर दिया है, लेकिन कांग्रेस माफ नहीं कर पाई है।
क्योंकि उनके रुपये से भरे बोरे इस फैसले से बर्बाद हो गए, जिस पर अब पुतले फूंकने जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि नोटबंदी का असर यह हुआ कि कश्मीर में आतंकियों को पाकिस्तान से आना वाला पैसा रुक गया और आतंकी जेलों में सड़ रहे हैं।
देश में तीन लाख कंपनियां शक के घेरे में हैं, जो गलत तरीके से पैसा बनाने के काम में लगी हैं। 5 हजार कंपनियों का सैंपल टेस्ट हुआ तो चार हजार करोड़ का काला कारोबार सामने आया है।
बुलाया तो रोहतांग टनल का उद्घाटन करने जरूर आऊंगा
मोदी ने अटल के सपने रोहतांग टनल के उद्घाटन की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर टनल के उद्घाटन को बुलाया तो वह जरूर आएंगे। टनल से देश की सुरक्षा और पर्यटन को फायदा होगा।
कुल्लू के ढालपुर मैदान में मोदी ने कहा कि जनता स्वच्छता अभियान के तहत गली-मोहल्लों की और मैं लुटेरों की सफाई कर रहा हूं। कांग्रेस के लोग मुझे डराना छोड़ दें। झूठ के सामने झुकना मुझे मंजूर नहीं है।
जीएसटी में संशोधन के संकेत
14 हजार परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देंगे
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के मैदान में पीएम मोदी ने मध्यवर्गीय परिवारों को लुभाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मध्यवर्गीय परिवार ईमानदार होते हैं। भाजपा इन परिवारों का बोझ कम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना से हिमाचल में 14 हजार परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे।