फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election national spokesman of bjp shahnawaz hussain rally at manali

विस चुनावः मनाली में शाह नवाज की रैली, भाजपा की जीत को लेकर किया ये दावा

Tue, 24 Oct 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)/जुब्बल(रोहड़ू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)/जुब्बल(रोहड़ू) Updated Tue, 24 Oct 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election national spokesman of bjp shahnawaz hussain rally at manali

विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते  ही विभन्न राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में मनाली से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर की रैली में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाह नवाज हुसैन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वहीं जुब्बल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कमान संभाली।

विज्ञापन


शाह नवाज ने हिमाचल समेत गुजरात में भगवा लहराने का दावा किया है। हुसैन ने कहा कि मनाली सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी की जमानत जब्त होगी। देश भर में मोदी की प्रचंड लहर चल रही है। इस लहर में मनाली से भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर तीसरी बार विधानसभा पहुंचेंगे।
विज्ञापन


वहीं रैली में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा, प्रदेश के सीएम पांच साल तक केस लड़ने में व्यस्त रहे। उन्हें जनता की सुध लेने की फुर्सत ही नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पांडेय ने भाजपा को अति उत्साह में न आकर घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और मोदी सरकार के विकास कार्यों के बारे में बताने का आग्रह किया। गोविंद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से जनता दुखी है। 

पहले लोगों ने कांग्रेस को केंद्र से उखाड़ फेंका। अब लोग प्रदेश से भी कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करेंगे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने शाह नवाज हुसैन और मंगल पांडेय का ढोल नगाड़ों की थाप पर स्वागत किया। 

भ्रष्टाचार का दूसरा नाम है कांग्रेस: रावत

himachal assembly election national spokesman of bjp shahnawaz hussain rally at manali

भाजपा के लिए प्रचार करने हिमाचल पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार का दूसरा नाम करार दे दिया। रावत ने कहा, कांग्रेस की पहचान सिर्फ भ्रष्टाचार से ही होती है। सूबे में कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

परिवार सहित मुख्यमंत्री वीरभद्र अदालतों के चक्कर काट रहे हैं। ऐसे निजाम में सुशासन की उम्मीद करना ही बेमानी है। हिमाचल में कांग्रेस की हालत उत्तराखंड से भी दयनीय होने वाली है।

रावत जुब्बल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। खुद को भाजपा के लिए शुभ बताते हुए कहा उन्होंने कहा, वे जहां भी जाते हैं शुभ ही होता है। जुब्बल-कोटखाई समेत पूरे हिमाचल में भाजपा की लहर है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा, नरेंद्र बरागटा को हिमाचल सरकार में अहम जिम्मेवारी मिलना तय है। अपना उदाहरण देते हुए रावत ने कहा जब वे खुद एक छोटे से कार्यकर्ता होकर भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बन सकते हैं,

नरेंद्र बरागटा तो भाजपा में उनसे भी वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से खुश है। उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed