फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election congress and communist party election manifesto

विस चुनावः इस दिन जारी होगा कांग्रेस-माकपा का घोषणा पत्र, तैयारियां पूरी

Mon, 30 Oct 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 Oct 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election congress and communist party election manifesto

भाजपा के बाद कांग्रेस पार्टी और माकपा ने भी घोषणापत्र जारी करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। दोनों की दल एक ही दिन चुनाव घोषणापत्र जारी  करेंगे। 

विज्ञापन

कांग्रेस का घोषणापत्र एक नवंबर को जारी किया जाएगा। इसे तैयार कर दिया है। यह बात कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रंजीत रंजन ने कही।

उन्होंने कहा कि विजन डाक्यूमेंट जारी करते हुए जेटली के मुंह पर हताशा साफ नजर आ रही है। इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसमें किसी तरह का विजन नजर आए। यूपीए सरकार ने निर्भया फंड की स्थापना की, उसी फंड को भी मोदी सरकार खर्च नहीं पाई। नारी सुरक्षा पर मोदी सरकार का विजन इसी से सामने आता है। 
विज्ञापन


रंजीत रंजन आशियाना शिमला में पत्रकार वार्ता में बोल रही थीं। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी भी मौजूद रहे। रंजन ने कहा कि कांग्रेस जो भी वादे करती है, उन्हें पूरा करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां तक भाजपा के विजन डाक्यूमेंट की बात है तो इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसमें हिमाचल का भला दिखता हो। उन्होंने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने ही भाजपा ने दिखाए हैं। भाजपा शासित प्रदेशों में दुराचार, छेड़खानी आदि के बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। 

रोमियो स्क्वायड बनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में यूपी की बात हो या अन्य राज्यों की, वहां यही हाल है। उन्होंने कहा कि जेटली इस डाक्यूमेंट को जारी करते हुए विषय से ही भटक गए और आतंकवाद के मुद्दे पर आ गए। इस डाक्यूमेंट में एक भी बात ऐसी नहीं है, जिससे आम आदमी को लाभ होगा।

माकपा का घोषणा पत्र

himachal assembly election congress and communist party election manifesto

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी एक नवंबर को घोषणापत्र जारी करेगी। पार्टी ने प्रदेश के 14 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सोमवार से पार्टी के स्टार प्रचारक हिमाचल में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। सोमवार को पूर्व सांसद सुभाषिनी अली शिमला से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सीताराम येचुरी शिमला में जनसभा करेंगे।

झूठ का दस्तावेज है भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट : त्यागी

himachal assembly election congress and communist party election manifesto

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी ने भाजपा की ओर से जारी किए गए विजन डॉक्यूमेंट को झूठ का दस्तावेज करार देते हुए कहा कि भाजपा कौरवों की फौज है और इस फौज से निपटने को हिमाचल मेें अकेले वीरभद्र सिंह ही काफी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के इस महाभारत में राहुल गांधी कृष्ण और वीरभद्र अर्जुन की तरह साबित होंगे। राजीव त्यागी आशियाना शिमला में भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट जारी होने के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। 

त्यागी ने कहा कि भाजपा के इस विजन डॉक्यूमेंट पर बात करने से पहले वे मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले जारी किए गए इसी तरह के दस्तावेज पर बात करना चाहेंगे। मोदी सरकार को सत्ता में आए चार साल हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद इसमें किए 20 फीसदी वादों को भी पूरा नहीं किया गया है।

त्यागी बोले कि वीरभद्र सिंह की साख से डरी कौरव रूपी भाजपा ने प्रदेश में पूरी फौज उतारी है। उन्होंने कहा कि जनता को भाषण नहीं, राशन चाहिए। विनाश नहीं, विकास चाहिए।

उन्होंने कृषि, उद्योग क्षेत्र की वृद्धि दर गिरने, भाजपा शासित राज्यों में दुराचार की घटनाओं के बढ़ने, हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र पर काम नहीं करने जैसे कई विषयों पर बात की। स्वर्णिम हिमाचल दृष्टिपत्र की बात करके देवभूमि पर भाजपा टेढ़ी नजर न डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed