फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election code of conduct from first week of october

हिमाचल: इस दिन से लागू हो सकती है आचार संहिता, तैयारियां पूरी

Mon, 25 Sep 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 25 Sep 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election code of conduct from first week of october

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा अक्तूबर के पहले हफ्ते में हो सकती है। बिलासपुर में एम्स के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा और पहले हफ्ते में ही चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के सभी सदस्यों के गुजरात दौरे की बात सामने आने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आयोग के सूत्रों की मानें तो दिल्ली से आए अधिकारी भी सभी जिलों के डीसी व एसपी पर तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए दबाव बनाए हुए हैं।

ऐसा इसलिए है क्योंकि जब तक बूथ स्तर पर मूलभूत सुविधाओं व ढांचे की रिपोर्ट नहीं आएगी तब तक चुनावों की घोषणा नहीं की जा सकती। हालांकि प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी लगभग तैयारियां पूरी कर चुके हैं।
विज्ञापन


3 अक्तूबर को हुई थी पिछले चुनाव की घोषणा
हिमाचल में साल 2012 में विधानसभा चुनावों की घोषणा 3 अक्तूबर को हुई थी। इसके बाद 10 अक्तूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी हुई। माना जा रहा पिछले चुनावों की घोषणा से कुछ दिन के अंतर में इस बार के चुनावों की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों व राजनेताओं से मिले मुख्य निर्वाचन आयुक्त

himachal assembly election code of conduct from first week of october

शिमला पहुंचे भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों की बैठक ली। चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों से अवगत करवाया।

इसके अलावा सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की।  बैठक में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत
के अलावा निर्वाचन आयुक्त ओम प्रकाश रावत तथा सुनील अरोड़ा, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा, उप निर्वाचन आयुक्त संदीप सक्सेना, महानिदेशक दिलीप शर्मा तथा धीरेन्द्र ओझा, भारत निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल शर्मा तथा सलाहकार विपिन कटारा भी उपस्थित थे।

बूथ स्तरीय योजना तैयार करें जिला निर्वाचन अधिकारी

himachal assembly election code of conduct from first week of october

भारत के उपनिर्वाचन आयुक्त संदीप सक्सेना ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (उपायुक्तों) के साथ एक बैठक की। बैठक में हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए एक व्यापक बूथ स्तरीय योजना बनाने के निर्देश दिए गए। अब सोमवार को भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सभी डीसी एसपी के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

इससे पहले उन्होंने उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलावार प्रस्तुतियों के माध्यम से चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी मतदाताओं को वोटर वेरीफाइबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के बारे जानकारी देने तथा उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

चुनावी तैयारियों से जुड़ी कई अन्य हिदायतें देने के साथ उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में तैनात पुलिस कर्मियों तथा सामान्य स्टाफ  के लिए पोस्टल मतदान की सुविधा भी की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों से अंतर राज्य व अंतर जिला सीमाओं पर कानून

व्यवस्था बनाने के लिए उचित योजना तैयार करने को भी कहा। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर गश्त लगाने के लिए सभी मोबाइल वैनों में जीपीएस लगाने को कहा। बैठक में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने प्रदेश में चुनावों की तैयारियों बारे जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed