फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election bjp national spokesman sudhanshu trivedi pc in shimla

देवभूमि में किए पापों का देवता भी नहीं कर सकते परिमार्जन : सुधांशु त्रिवेदी

Tue, 31 Oct 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 31 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election bjp national spokesman sudhanshu trivedi pc in shimla

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सूबे में होने वाला चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि विचार, व्यवस्था और युग परिवर्तन का चुनाव होगा। 

विज्ञापन


भाजपा लोगों को प्रदेश में एक ऐसी सरकार देगी जो न सिर्फ भयमुक्त माहौल देगी बल्कि वह भ्रष्टाचार मुक्त होगी और प्रदेश के विकास के लिए काम कर उसे स्वर्णिम युग में पहुंचाएगी। 
विज्ञापन


सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुधांशु ने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार के मामले में कोई सानी नहीं। बीते वर्षों में कांग्रेस सरकार ने जिस तरह भ्रष्टाचार फैलाया, उसका असर हिमाचल में भी दिखा। प्रदेश की वीरभद्र सरकार ने देवभूमि में भौतिक स्तर तक भ्रष्टाचार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवभूमि में भी पाप किया जाए तो देवता भी उसका परिमार्जन नहीं कर सकते और इस चुनाव में हिमाचल की जनता इसका उत्तर देगी। कहा कि राजीव गांधी के समय बोफोर्स घोटाला हुआ तो पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में कई तरह के घोटाले हुए। 

मनमोहन सिंह के शासनकाल में तो कोयला घोटाला कर कांग्रेस पार्टी ने नभ को भी नहीं छोड़ा। त्रिवेदी ने कहा कि हिमाचल के यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। विजन डॉक्यूमेंट के माध्यम से भाजपा ने संकल्प लिया है कि प्रदेश स्वर्णिम बनना चाहिए। 

उम्मीद जताई कि प्रदेश की जनता इतना प्रचंड बहुमत देगी कि 2021 में हिमाचल की स्वर्ण जयंती स्वर्णिम हो जाए। मुख्यमंत्री को लेकर त्रिवेदी ने कहा कि पार्टी नीतिगत आधार पर फैसला लेती है। कहा कि जो भी मुख्यमंत्री होगा वह अनुभवी, सक्षम और जनता की सेवा के प्रति प्रतिबद्घ होगा।

अलगाववाद की याद अब क्यों

himachal assembly election bjp national spokesman sudhanshu trivedi pc in shimla

जीएसटी और नोटबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि यह सदी के सबसे बड़े आर्थिक परिवर्तन हुए जिनकी वजह से कुछ समय परेशानी हुई। अब अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौट रही है और इसका प्रमाण इसी बात से मिलता है कि इंटरनेशनल मानीटरिंग फंड के अध्यक्ष ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ की है। 

पूर्व मंत्री अनिल शर्मा को लेकर पूछे गए सवाल पर त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि जिस पर जो भी आरोप है उनकी कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच होगी। किसी को न तो बेवजह परेशान किया जाए और न ही किसी दोषी को बख्शा जाएगा।

त्रिवेदी ने पी. चिदंबरम के कश्मीर को लेकर दिए बयान पर पूछा कि कांग्रेस नेता ऐसे बयान क्यों देते हैं जो अलगाववाद को बढ़ावा देते हों। कहा कि कांग्रेस की प्रवृत्ति के कारण ही आज तक कश्मीर मुद्दा नहीं सुलझा है।

हैरानी जताई के ऐेसे दल के नेता यह बयान दे रहे जो 56 साल तक सत्ता में रहे। चिदंबरम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह बात उन्हें तब क्यों याद नहीं आई, जब वह गृह मंत्री थे। सुधांशु ने आर्थिक बिंदुओं पर राहुल गांधी के बयान को हास्यास्पद बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed