फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election anganwadi worker will take care of babies on polling day

विधानसभा चुनावः बच्चों को संभालेंगी आंगनबाड़ी वर्कर, माताएं डालेंगी वोट

Mon, 30 Oct 2017 02:31 PM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 30 Oct 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election anganwadi worker will take care of babies on polling day

गद्दा, दरी और बच्चों के लिए खिलौने के साथ हल्के गर्म पानी की व्यवस्था। मंडी जिले के सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र के 42 मतदान केंद्रों में कुछ ऐसी व्यवस्था होगी। अलग से कमरा होगा और बच्चों को संभालने के लिए दो महिला कार्यकर्ता तैनात होंगी।

विज्ञापन


सौ फीसदी मतदान के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर देवश्वेता बानिक के ये प्रयास धरातल पर नजर आएंगे। देवश्वेता वर्ष 2013 के आईएएस बैच की सबसे युवा चेहरा थीं। 22 वर्ष की उम्र में सिविल सर्विस परीक्षा 2012 में देश भर में 14वां रैंक हासिल किया था। कांगड़ा में डेढ़ वर्ष सेवाएं देने के बाद इन्हें सुंदरनगर में तैनाती मिली है। 
विज्ञापन


सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र के 101 मतदान केंद्रों में से 42 मतदान केंद्रों को मॉडल पोलिंग स्टेशन विद चाइल्ड केयर बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सुंदनगर देश का पहला निर्वाचन क्षेत्र बनेगा, जिसमें चाइल्ड केयर के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, प्रदेश के हर विस क्षेत्र में पांच मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, लेकिन अपने स्तर पर 100 फीसदी मतदान के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी देवश्वेता ने यह प्रयास किया है। यह निर्वाचन आयोग के सौ फीसदी मतदान के लिए कारगर सिद्ध हो सकता है।

सीडीपीओ को बनाया नोडल अफसर 

himachal assembly election anganwadi worker will take care of babies on polling day

सुंदरनगर इलेक्शन काननूगो दीवान चंद ठाकुर ने कहा कि नौनिहालों की माताओं के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। इन बूथों में निर्वाचन आयोग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका तैनात की गई हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बूथ पर मतदान के लिए पहुंचने वाली महिलाओं के बच्चों को संभालेंगी। इसके लिए बाकायदा प्रबंध किया जाएगा। बूथ पर एक अलग से कमरा इसके लिए चिहिन्त किया गया है। सीडीपीओ सुंदरनगर कृष्णपाल को इसके लिए नोडल अफसर तैनात किया गया है।

बूथ चयन को 10 फीसदी का फॉर्मूला

himachal assembly election anganwadi worker will take care of babies on polling day

सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र में कुल 101 मतदान केंद्र हैं। इनमें मॉडल बूथ विथ चाइल्ड केयर बूथों का चयन करने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी ने सबसे पहले उन बूथों का चयन किया, जहां 20 से 30 वर्ष की महिला मतदाता अधिक थीं। इन बूथों पर कमरों की व्यवस्था भी जांची गई।

सहायक निर्वाचन अधिकारी सुंदरनगर देवश्वेता ने कहा कि 100 फीसदी मतदान हो, इसके लिए यह प्रयास किया है। लोकतंत्र में महिलाओं की सहभागिता को मजबूती देने के लिए भी यह प्रयास किया गया है, ताकि सुविधाओं की कमी से कोई मां वोट देने से वंचित न रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed