फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election amidst confusion over tickets Nomination filed by BJP-Congress leaders

टिकटों पर असमंजस की स्थिति के बीच भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने भर दिए नामांकन

Wed, 18 Oct 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 Oct 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election amidst confusion over tickets Nomination filed by BJP-Congress leaders

हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा भले ही प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर सकी हों, लेकिन पार्टी नेताओं ने खुद को प्रत्याशी होने का दावा करते हुए नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा से पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, विधायक विजय अग्निहोत्री, बिक्रम ठाकुर और कांग्रेस से पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने पर्चे दाखिल किए। इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के तीन दिन बाद भाजपा प्रत्याशियों का एलान नहीं कर सकी। 

विज्ञापन

इन दिन जारी होगी कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों की सूची

himachal assembly election amidst confusion over tickets Nomination filed by BJP-Congress leaders

हालांकि, पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों का दावा है कि 68 में से 62 सीटों पर नाम तय हो चुके हैं। जिनके नाम तय हुए हैं उन्हें ही नामांकन के लिए कहा गया है। बुधवार तक पूरी सूची आ जाएगी। उधर, कांग्रेस टिकटों को लेकर दिल्ली में मंथन कर रही है। 

मंगलवार को पार्टी आलाकमान के साथ मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के नेताओं की बैठकों का दौर चलता रहा। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक देर शाम तक चलती रही। दावा है कि पचास सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर सहमति बन चुकी है। 

कुछ सीटों पर पेच है। बुधवार सुबह केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राहुल गांधी की मुहर के बाद सूची जारी हो सकती है। पार्टी के टिकट को लेकर खींचतान के बीच नामांकन का समय भी गुजरता जा रहा है। छुट्टियों को निकाल दें तो नामांकन के लिए चार दिन ही हैं। मंगलवार को 10 विधानसभा क्षेत्रों में 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।

कई नेता ठोक रहे दावा, कई मायूस

himachal assembly election amidst confusion over tickets Nomination filed by BJP-Congress leaders

बेशक, भाजपा की ओर से अधिकारिक तौर पर प्रत्याशियों का एलान अभी नहीं किया है लेकिन पार्टी के कई नेता टिकट मिलने का दावा कर रहे हैं। दावों के बीच, कई नेताओं का जगह-जगह स्वागत भी हुआ।

इन्होंने पार्टी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने की  तिथियां तक जारी कर दी हैं। उधर, कई क्षेत्रों में टिकट न मिलने की सूचना पर ही बगावत के सुर बुलंद हो गए हैं। गौरतलब है कि पार्टी ने करीब दो दर्जन सीटों पर नाम तय कर प्रत्याशियों को पत्र जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन

धीमान का टिकट कटने की अटकलों के बीच बुलाई आपात बैठक

himachal assembly election amidst confusion over tickets Nomination filed by BJP-Congress leaders

वहीं विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक डॉ. अनिल धीमान का इस चुनाव में टिकट काटे जाने की चल रही अटकलों के चलते मंडल भाजपा में हलचल तेज हो गई है। टिकट काटे जाने की चर्चाओं के बीच मंगलवार को भोरंज भाजपा मंडल की आपात बैठक तरक्वाड़ी में आयोजित की गई।

इस मौके पर मंडल भाजपा ने निर्णय लिया कि अगर टिकट नहीं मिलता है तो डॉ. अनिल धीमान 20 अक्तूबर को बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। भोरंज विधानसभा सीट पर पिछले 28 वर्षों से भाजपा का परचम फहराने वाले दिवंगत आईडी धीमान के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनके पुत्र डॉ. अनिल धीमान को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था।

अनिल धीमान ने उपचुनाव में 8390 मतों से जीत हासिल की थी। लेकिन टिकट काटे जाने की अटकलों से भोरंज भाजपा के संगठन में अंदरूनी तौर पर हताशा और निराशा है।

बैठक में मंडल अध्यक्ष जैमल ठाकुर, महामंत्री अशोक ठाकुर, विपिन अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष विनोद सोनी, वीरेंद्र महिवाल, वीर सिंह रणौत, कैप्टन प्रीतम चंद, मदन कौशल, राकेश ठाकुर, विनोद गुप्ता, रिपू दमन, अजय शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम अरोड़ा, ज्योति, अंजू ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed