फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 yogi adityanath in sirmour

योगी बोले- कांग्रेस ने देवभूमि को बनाया दानवभूमि, राहुल पर भी साधा निशाना

Mon, 30 Oct 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Updated Mon, 30 Oct 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 yogi adityanath in sirmour

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार और अराजकता पर कांग्रेस की घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि पहाड़ मां पार्वती का स्थल है। यहां देवी देवताओं, ऋषि मुनियों के अवतार हुए हैं। हिमाचल को देवभूमि कहा जाता है। लेकिन कांग्रेस ने इसे दानवभूमि बनाकर रख दिया। वह रविवार को रेणुका विधानसभा क्षेत्र के ददाहू के समीप गिरि गंगा व जलाल नदी के पावन संगम स्थल पर चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इटली के संस्कारों को कांग्रेस ने इस देश में अपनाया है। राहुल को माफिया शब्द अपने ननिहाल इटली से विरासत में मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच पूरी तरह विकासहीन होकर रह गई है। कांग्रेस ने भ्रटाचार की सभी सीमाओं को लांघ दिया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर कांग्रेस ने भविष्य के लिए एक गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। कांग्रेस की सरकारों ने माफिया, अराजकता, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी को बढ़ावा दिया। हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि..।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने पर्यटन के लिए भी नहीं बनाई कोई योजना

himachal assembly election 2017 yogi adityanath in sirmour

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा, पर्यावरण व पर्यटन की दृष्टि से कोई विकास नहीं किया है। कांग्रेस के पास ऐसी सोच व दृष्टिकोण ही नहीं है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले प्रदेश के नौजवान पलायन कर बेरोजगार बनकर भटक रहे हैं। पर्यटन के लिए जिस तरह की योजनाएं होनी चाहिए थीं वह नहीं बन पाई।

पिछले पांच सालों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एक भी योजना तैयार नहीं की। कांग्रेस का दृष्टिकोण विकास नहीं विनाश व भ्रष्टाचार है। इसका जवाब जनता विधानसभा चुनाव में जरूर मांगेगी। हिमाचल में केंद्र सरकार की योजनाओं को संचालित न करके कांग्रेस हिमाचल के लोगों का हक छीन रही है।

पिछले 10 साल में यूपीए सरकार ने हिमाचल सरकार को 20 हजार करोड़ की राशि ही प्रदान की थी। लेकिन 3 वर्षों में देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 40 हजार करोड़ की राशि हिमाचल को प्रदान की है। नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की पहाड़ी टोपी व हिमाचल के सेब को भी अमेरिका में अलग पहचान व सम्मान दिलाया है। इससे  हिमाचल का मान विदेशों में बढा है।

20 किलोमीटर दूर उतारने का मलाल

himachal assembly election 2017 yogi adityanath in sirmour

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना हेलीकाप्टर ददाहू से 20 किलोमीटर दूर स्थित माईना बाग हेलीपेड पर उतरना पड़ा। इसका उन्हें काफी मलाल रहा।

जनसभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने इसका जिक्र भी किया और कहा कि इससे उन्हें यहां की सड़कों की दशा देखने का मौका मिला।

गिरि नदी में हेलीकाप्टर लैंड करने की उन्हें अनुमति नहीं मिल पाई। जिस वजह से उनके हेलीकॉप्टर की लैडिंग करीब 20 किलोमीटर दूर माइनाबाग में की गई।

परशुराम और रेणुका मंदिर में की पूजा

himachal assembly election 2017 yogi adityanath in sirmour

योगी अदित्यनाथ माहिनाबाग से सीधा रेणुका जी तीर्थ स्थल पहुंचे। यहां पर उन्होंने भगवान परशु राम के मंदिर में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। स्थानीय पुजारी ने विधिपूर्वक उनसे पूजा करवाई। इसके बाद वह रेणुका जी मंदिर गए और माथा टेका। 

हिरदाराम को नहीं मिलेगी चपड़ासी की नौकरी
सिरमौर प्रभारी एवं पूर्व विधायक चितरंजन दास ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा से बागी हुए पूर्व विधायक हिरदाराम को भाजपा कार्यकाल में चपड़ासी की नौकरी तक नहीं मिलेगी। अब पार्टी में हिरदाराम के लिए कोई स्थान नहीं है। पार्टी में स्वार्थ की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

कांग्रेस ने बर्बाद की हिमाचल की जवानी

himachal assembly election 2017 yogi adityanath in sirmour

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक योग आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल की कांग्रेस पार्टी और वीरभद्र सिंह की सरकार ने प्रदेश में नशा माफिया को संरक्षण देकर प्रदेश की जवानी को बर्बाद करने की कोशिश की है। लेकिन अब समय आ गया है कि प्रदेश की इस अराजक सरकार को उखाड़ फेंका जाए।

योगी आदित्यनाथ ऊना जिला के हरोली में भाजपा प्रत्याशी प्रो. रामकुमार के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। कांगड़ मैदान में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि वह प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लेकर आए हैं।

केंद्र ने प्रदेश को 68 राजमार्गों के लिए बजट जारी कर डीपीआर बनाने को कहा, लेकिन कांग्रेस नहीं चाहती कि प्रदेश में विकास हो। योगी ने जनता से अपील की कि इस बार भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस गांधी, पटेल या शास्त्री की कांग्रेस नहीं बल्कि इटली की कांग्रेस हो गई है। जनता अब इससे मुक्ति चाहती है। इस मौके पर स्थानीय सांसद के अलावा हरोली से भाजपा प्रत्याशी प्रो. राम कुमार, पंजाब भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन व अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed