फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 cm virbhadra singh to contest polls from two seats

सीएम वीरभद्र सिंह इन दो सीटों से लड़ सकते हैं चुनाव, दिल्ली में हुई बैठक में मंथन

Wed, 18 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 cm virbhadra singh to contest polls from two seats

सीएम वीरभद्र सिंह अब दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई बैठक में इस पर मंथन किया गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस बार ठियोग और अर्की दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ सकते हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ बैठकों में इस पर मंथन हो रहा है। कांग्रेस के दिग्गज चाहते हैं कि लगातार हारने वाली अर्की सीट पर जीत को सुनिश्चित करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


अर्की क्षेत्र से जिताऊ उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हो सकते हैं। ठियोग से पहले अर्की से ही वीरभद्र सिंह के चुनाव लड़ने की मांग उठी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ मंत्री विद्या स्टोक्स ने ठियोग से चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर उन्हें अपनी सीट ऑफर की है। वीरभद्र सिंह खुद भी ठियोग से चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में भंवर जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में छंटनी कमेटी की बैठक हुई।

इस में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू शामिल हुए। प्रदेश चुनाव समिति ने ठियोग सीट से वीरभद्र सिंह का अकेला नाम भेजा है। अर्की सीट पर भी उनके नाम पर चर्चा हुई।

नामांकन की तैयारियां करने को कहा

himachal assembly election 2017 cm virbhadra singh to contest polls from two seats

अर्की सीट से प्रत्याशियों के पैनल में संजय अवस्थी, डा. कैलाश पराशर, सुशील ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, अमर चंद पाल और इंद्र सिंह ठाकुर शामिल हैं। पार्टी यहां से जिताऊ प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। अब ये चर्चा है कि ऐसी स्थिति में सीएम दोनों ही सीटों पर अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं।

उधर, मंत्री विद्या स्टोक्स का कहना है कि उनकी मुख्यमंत्री से बात हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 20 अक्तूबर को नामांकन की तैयारियां करने को कहा है। वे ठियोग से नामांकन भरेंगे, अर्की की उन्हें जानकारी नहीं है।

पहले भी दो सीटों से चुनाव लड़ चुके हैं वीरभद्र 

himachal assembly election 2017 cm virbhadra singh to contest polls from two seats

वीरभद्र सिंह इससे पहले भी दो सीटों पर चुनाव लड़ चुके हैं। 1989 में वीरभद्र सिंह ने रोहड़ू और कोटखाई से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वे रोहड़ू से तो जीत गए, लेकिन कोटखाई से भाजपा प्रत्याशी रामलाल ठाकुर से नहीं जीत पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed