वीरभद्र की ‘हां-ना’ के बाद स्टोक्स ने बदला इरादा, यहां से लड़ेंगी चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ‘हां-ना’ के बाद अब मंत्री विद्या स्टोक्स खुद ठियोग से चुनाव लड़ेंगी। हामी भरने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें ठियोग से टिकट भी दे दिया है। दो हफ्ते पहले ही 90 वर्षीय स्टोक्स ने अपनी ठियोग सीट वीरभद्र सिंह के लिए छोड़ने का एलान किया था।
स्टोक्स के इस आमंत्रण को खुद मुख्यमंत्री ने भी स्वीकार किया था। मगर नई दिल्ली में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद वीरभद्र ने ठियोग से चुनाव लड़ने का इरादा बदल दिया और अर्की से टिकट ले लिया। मुख्यमंत्री और आलाकमान के मनाने पर अब स्टोक्स ने ठियोग से चुनाव लड़ने का मन बना लिया।
माना जा रहा है कि वीरभद्र सिंह अर्की सीट को ठियोग से ज्यादा सुरक्षित मानकर चल रहे हैं। सीएम को पूरे प्रदेश के चुनावी दौरे करने हैं। ऐसे में वे ऐसी ही सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे ताकि उन्हें अपने लिए ज्यादा वक्त न देना पडे़।
ठियोग सीट पर उन्हें अतिरिक्त मेहनत की जरूरत है। यहां दो पूर्व विधायकों राकेश वर्मा और राकेश सिंघा से मुकाबला होने की संभावना जताई जाती रही। दूसरी ओर अर्की में भाजपा ने सिटिंग विधायक का टिकट काटकर नए उम्मीदवार को टिकट दिया तो ये सीट सीएम को ज्यादा सही लगी।
ठियोग सीट पर कांग्रेस को रिपीट करवाने के लिए खुद सीएम और आलाकमान चाहता है कि किसी नए उम्मीदवार को यहां से टिकट दिलाना जोखिमपूर्ण होगा।
ठियोग से आनंद शर्मा अपने करीबी कुलदीप सिंह राठौर के लिए टिकट चाह रहे हैं तो टीम राहुल के युवा नेता दीपक राठौर का नाम भी चर्चा में है। इसी बीच स्टोक्स को ही इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए मनवाने को मुख्यमंत्री वीरभद्र और कांग्रेस हाईकमान कामयाब हो गए हैं।