{"_id":"59e58c224f1c1b76678b61fa","slug":"himachal-assembly-election-2017-rikhi-ram-kaundal-to-contest-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट मिले न मिले, पांच बार विधायक रहे ये जनाब तो लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट मिले न मिले, पांच बार विधायक रहे ये जनाब तो लड़ेंगे चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के झंडूता विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे रिखी राम कौंडल का टिकट के लिए नाम न होने से भाजपा में बगावत हो गई है। कौंडल के घर जोल में बैठक की गई, जिसके बाद झंडूता मंडल ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है। बैठक में बाप-बेटे पर छल-कपट की राजनीति का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
कहा गया कि जिस व्यक्ति ने कभी पार्टी का पोस्टर और झंडा नहीं लगाया, उसे हाईकमान टिकट दे रहा है। यह झंडूता कार्यकर्ताओं के साथ धोखा है। बैठक में बाप-बेटे को चुनौती दी गई कि अगर वह व्यक्ति झंडूता के बूथ अध्यक्षों के नाम बता दे तो वे राजनीति करना छोड़ देंगे।
विज्ञापन
बैठक में मनोज कुमार, जीत राम बैंस, सुमन शर्मा, कमल चौहान, प्यार चंद शर्मा, आनंद शर्मा, हेमराज, मीनाक्षी, मनोज कुमार, रसम सिंह चंदेल, बलदेव सिंह स्याल, रविंद्र शर्मा, ऋषि धीमान, अश्वनी कुमार, सुभाष मिन्हास आदि मौजूद रहे।
इन्होंने दिया इस्तीफा- भाजपा मंडल कार्यकारिणी, झंडूता युवा मोर्चा, झंडूता से जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्यों, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सदस्यों, बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों, भाजपा ग्राम केंद्रों के पदाधिकारियों ने हाईकमान को त्याग भेजा है।
प्यार चंद शर्मा, मीनाक्षी, हेमराज, कमल चौहान, मनोज कुमार, सुभाष मिन्हास सहित झंडूता के सभी भाजपा पदाधिकारियों ने पद से त्याग पत्र हाईकमान को भेज कर विरोध प्रकट किया है।