फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 rebels in bjp for support of anil dhiman

7 चुनाव जीते अब काट दिया MLA का टिकट, भड़के 66 वर्करों का पार्टी से इस्तीफा

Fri, 20 Oct 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर) Updated Fri, 20 Oct 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 rebels in bjp for support of anil dhiman

जिस विधानसभा क्षेत्र में धीमान परिवार ने सात चुनाव जीते हैं, वहां अब बगावत की चिंगारी भड़क उठी है। हाईकमान ने वर्तमान विधायक डॉ. अनिल धीमान का टिकट काटकर महिला प्रत्याशी कमलेश कुमारी को चुनाव मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


टिकट कटने की भनक लगते ही मंडल भाजपा अध्यक्ष, महामंत्री और उपाध्यक्ष समेत 66 पदाधिकारियों ने इस्तीफे प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती को भेज दिए हैं।

मंडल कार्यकारिणी ने हाईकमान को चेतावनी दी है कि डॉ. धीमान के अलावा किसी भी प्रत्याशी के लिए प्रचार नहीं किया जाएगा। इससे पूर्व भोरंज संघर्ष समिति धीमान परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी है। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर बार-बार धीमान परिवार को टिकट दिया तो संघर्ष किया जाएगा। 

विज्ञापन

himachal assembly election 2017 rebels in bjp for support of anil dhiman

अब भोरंज में भाजपा की स्थिति और बिगड़ गई है। बुधवार को विस क्षेत्र से किसी अन्य को टिकट देने से नाराज मंडलाध्यक्ष जैमल सिंह ठाकुर, महामंत्री अशोक कुमार, महामंत्री विपिन अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष विनोद कुमार सोनी, मदन कौशल, राकेश ठाकुर, ज्ञान वर्मा, शशि शर्मा, सचिव बलवंत ठाकुर, संजय प्रेमी, अनीता ठाकुर, अंजू ठाकुर, मीडिया प्रभारी चमन लाल, रिपुदमन गुप्ता, अनिल शर्मा,

भाजयुमो अध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री अंकित चंदेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम अरोड़ा, महामंत्री वीना कुमारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य मधु कुमारी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय कुमार, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष जोगेंद्र राणा, किसान मोर्चा के जिला सचिव सुभाष ठाकुर, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र डोगरा, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव दिनेश भाटिया, ग्राम केंद्र अध्यक्ष भरेड़ी विक्रम ठाकुर, किसान मोर्चा सदस्य अनिल ठाकुर सहित करीब छह दर्लन पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed