फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 Rahul Gandhi to hold a road show

विस चुनाव में अब स्टार वार की तैयारी, राहुल करेंगे रोड शो

Sat, 21 Oct 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 21 Oct 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 Rahul Gandhi to hold a road show

प्रत्याशी मैदान में उतारने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस में प्रचार की जंग छिड़ने वाली है। दोनों ओर से प्रचार के लिए उतरने वाले स्टारों की सूची जल्द जारी होगी। कांग्रेस की टीम राहुल के कैप्टन वीरभद्र सिंह की टक्कर टीम मोदी के कैप्टन शाह, केंद्रीय कैबिनेट और दर्जन भर प्रदेश नेताओं के बीच रहेगी।

विज्ञापन


भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रचार की कमान पूरी तरह अपने हाथ में रखी है। सुनियोजित ढंग से टीम मोदी नामांकन वापसी के बाद अपने अभियान को धार देगी तो कांग्रेस की रणनीति सीएम वीरभद्र सिंह के इर्द-गिर्द ही बुनी जाएगी। भाजपा पीएम मोदी की चार रैलियां तो कांग्रेस राहुल गांधी के रोड शो और रैलियां करवाएगी। 
विज्ञापन


दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच अगले सप्ताह से प्रचार अभियान शुरू होगा। अंतिम चरण के प्रचार अभियान में दोनों दल पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया शुरू होते ही स्टार प्रचारक उतारे जाते हैं। भाजपा का पूरा फोकस केंद्र की मोदी सरकार पर निर्भर होगा। कांग्रेस केंद्र पर हमलावर तेवरों के साथ उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी और कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जुबानी जंग इस अभियान का सबसे अहम हिस्सा रहेंगी। सीएम वीरभद्र सिंह कांग्रेस के प्रमुख चेहरा रहेंगे। वीरभद्र सिंह पर निशाना साधने को भाजपा दिल्ली से वरिष्ठ नेताओं को उतारने की तैयारी में है।

भाजपा में धूमल, शांता, नड्डा और सतपाल सत्ती की भूमिका रहेगी, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, ठाकुर कौल सिंह, जीएस बाली आदि भी अंतिम चरण में अहम भूमिकाएं निभाएंगे।

कब, कौन आएगा प्रचार करने
भाजपा में पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन, वित्त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, वीके सिंह, महेश शर्मा, मुख्तार अब्बास नकवी, उमा भारती, हेमा

मालिनी जैसे केंद्रीय नेताओं के अलावा मुख्यमंत्रियों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज चौहान, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर जैसे नाम रहेंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी,


पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर अहमद पटेल, जनार्दन द्विवेदी, सलमान खुर्शीद, कुमारी शैलजा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आनंद शर्मा, सचिन पायलट, रणदीप सूरजेवाला के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह के नाम होने की संभावना है।

इसके अलावा दोनों पार्टियां प्रदेश के कई नेताओं के नाम चालीस स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed