फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 property details of bjp and congress candidates

पांच साल में लाखों से करोड़ों के मालिक हो गए ये नेता, जानिए किसके पास कितना पैसा

Sat, 21 Oct 2017 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 21 Oct 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 property details of bjp and congress candidates

देश की गिरती अर्थव्यवस्था के बीच एक पेशा ऐसा है, जहां मंदी के कोई आसार नहीं हैं। हर पांच वर्ष बाद चुनावों में नामांकन के दौरान मंत्रियों और विधायकों की आय का ब्योरा चौंकाने वाला साबित होता है। इस बार भी हिमाचल विधानसभा चुनावों में मंत्रियों-विधायकों के दाखिल शपथ पत्र साबित कर रहे हैं कि राजनीति का पेशा यहां भी कितना फला-फूला है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र की खुद की संपत्ति घटने को अपवाद मान लें, लेकिन उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह की संपत्ति इस दौरान तीन गुना बढ़ गई। वरिष्ठ मंत्री कौल सिंह पांच साल में दोगुनी संपत्ति के मालिक हो गए।
विज्ञापन


अगर बात विपक्ष की करें तो भाजपा विधायक जयराम ठाकुर की संपत्ति पांच साल में करीब दोगुना हो गई। सत्ता से बाहर रहे भाजपा के पूर्व मंत्री किशन कपूर केवल पांच ग्राम सोना ही खरीद पाए, जबकि बैंक में लाखों से धनराशि करोड़ों में पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों से करोड़ों के मालिक हुए जयराम ठाकुर

himachal assembly election 2017 property details of bjp and congress candidates

बीस साल से सिराज में भाजपा का परचम लहरा रहे जयराम ठाकुर व उनकी धर्मपत्नी करोड़ों के मालिक हैं। वर्ष 2012 विधानसभा चुनावों के मुकाबले वर्ष 2017 में उनके बैंक बैलेंस/सेविंग समेत चल और अचल संपत्ति में लगभग दोगुना इजाफा हुआ है। संपत्ति लाखों से करोड़ों रुपये पहुंच गई है। शुक्रवार को एसडीएम जंजैहली अश्वनी कुमार के समक्ष नामांकन करते हुए जमा संपत्ति का ब्योरा दोगुना इजाफे की तस्दीक कर रहा है। 

संपत्ति का ब्योरा 2017
                     जयराम           डॉ. साधना ठाकुर (पत्नी)
नकद                90,500             41000 
बैंक में जमा    92,75,176         31,45,060 
चल संपत्ति      1,20,39,466      50,71,852 
अचल संपत्ति    1,03,50,000      35,00,000 
जेवर                60,000           08,40,000
बैंक लोन         05,44,453           00

संपत्ति का ब्योरा  2012
                     जयराम        डॉ. साधना ठाकुर (पत्नी)
नकद               65,000           35000 
बैंक में जमा      32,53,595      11,71,483     
चल संपत्ति       51,62,345     13,66,683 
अचल संपत्ति    28,93,000      92,18,267     
जेवर               00                00
बैंक लोन       21,11,113       04,12,795

रविंद्र सिंह रवि इतनी संप‌त्ति के मालिक, चल रहा अपहरण का केस

himachal assembly election 2017 property details of bjp and congress candidates

देहरा (कांगड़ा)। भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि के पास 04,57,000 नकद जबकि 58,41,000 की संपत्ति है। पत्नी के नाम 19,43,000 रुपये की संपत्ति है। 42,42,968 रुपये बैंक लोन है। बचत खातों में रवि के पास करीब 55 लाख रुपये हैं। पुलिस थाना कांगड़ा में इन पर अपहरण का मामला भी चल रहा है। 
                   वर्ष 2017            वर्ष 2012 
नकद            4,57,500             2,13,000
पत्नी के नाम    19,43,000          12,83,000
बैंक में जमा     45,75,000       27,68,000
चल संपत्ति     58, 41,000     40,51,000
अचल संपत्ति  01,43,00,000     60,00,000
जेवर            280 ग्राम सोना     240 ग्राम सोना    
बैंक लोन       42,42,968          18,50,000

किशन कपूर ने पांच साल में खरीदा इतना सोना

himachal assembly election 2017 property details of bjp and congress candidates

वर्ष 2012 के बाद पांच साल में किशन कपूर की अचल संपत्ति बढ़ गई जबकि चल संपत्ति घट गई है। पिता की मौत के बाद पैतृक संपत्ति उनके नाम हुई है, जिस कारण अचल संपत्ति बढ़ी है।

किशन कपूर ने पांच ग्राम सोना भी खरीदा है। गाड़ी के लिए 15 लाख रुपये लोन लिया है जिसमें लगभग साढे़ दस लाख रुपये देना बकाया है। घर के लिए लोन का भी लगभग 30 हजार रुपये देना बकाया है।   
       
                   वर्ष 2017         वर्ष 2012 
नकद            43000             45000
पत्नी के नाम    68,00,000      13,09,275
बैंक में जमा     5,85,00,000   16,29,274
चल संपत्ति      98,85,796       33,41,930
अचल संपत्ति    7,01,00,000    2,71,32,572
जेवर            245 ग्राम सोना    240 ग्राम सोना
बैंक लोन       10.5 लाख रुपये    21 लाख रुपये

धनी राम शां‌डिल (सोलन)

himachal assembly election 2017 property details of bjp and congress candidates

                      वर्ष 2017         वर्ष 2012
नकद                20,000           15,000
पत्नी के नाम        00                  20,000
बैंक में जमा     16,09,385        03,01,440
अन्य चल संपत्ति 31,47,409     78,37,955
अचल संपत्ति    76,00,000       01,45,00,000
जेवर              30,000            60,000
बैंक लोन        46,11,108         00

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed