फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 pm narendra modi rally in himachal from 2nd november

पीएम मोदी हिमाचल में इस दिन से करेंगे चुनावी रैलियां, सोनिया बीमार

Sat, 28 Oct 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Oct 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 pm narendra modi rally in himachal from 2nd november

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होते ही भाजपा ने स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में तीन दिन रहेंगे। मोदी 2 नवंबर को सुबह 10:00 बजे फतेहपुर के रैहन और दोपहर 12:00 बजे नाहन हलके में रैली करेंगे।

विज्ञापन


4 और 5 नवंबर को भी पीएम के कार्यक्रम होने हैं, लेकिन अभी विधानसभा क्षेत्र तय नहीं हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 दिन हिमाचल में प्रचार अभियान की अगुवाई करेंगे। शाह 30 अक्तूबर को चंबा के डलहौजी में 12:00 बजे जबकि कांगड़ा के ज्वाली में दोपहर बाद 02:00 बजे जनसभा करेंगे। शाह नवंबर के पहले सप्ताह में भी रैलियां करेंगे। अन्य केंद्रीय नेताओं के भी पार्टी ने कार्यक्रम तय कर दिए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी के साथ विजय सांपला, मनोज तिवारी आदि प्रचार के लिए पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा में मोदी की होंगी तीन रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में तीन रैलियां प्रस्तावित हैं। जिले में बगावत झेल रही पार्टी अब मोदी मंत्र के सहारे कांगड़ा का सियासी दुर्ग भेदना चाहती है। इसके अलावा शिमला संसदीय क्षेत्र में उनकी दो रैलियां संभव है, जबकि मंडी क्षेत्र में एक रैली होगी।

पार्टी की ओर से पीएमओ को भेजे प्रस्ताव में 2 नवंबर के कार्यक्रम की अनुमति मिल चुकी है। शेष दो दिनों में चार जनसभाएं और करवाने के लिए हरी झंडी मिलना शेष है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ऊना विधानसभा प्रस्तावित है, लेकिन उसके लिए शिमला संसदीय क्षेत्र एक रैली कम करनी होगी। इसपर अभी मंथन चल रहा है।

जेटली कल जारी करेंगे भाजपा का घोषणा पत्र
भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र विजन डाक्यूमेंट 29 अक्तूबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली जारी करेंगे। जेटली को विशेष तौर पर घोषणा पत्र जारी करने के लिए आमंत्रित किया गया है। पार्टी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर डाक्यूमेंट तैयार किया है। डाक्यूमेंट घोषणाओं से अधिक नीतिगत है, जिसे पार्टी ने आगामी 15 से 20 वर्ष के हिसाब से तैयार किया है।

ठंड की चपेट में आने पर सोनिया बीमार, दिल्ली में दाखिल

himachal assembly election 2017 pm narendra modi rally in himachal from 2nd november

शिमला में सर्दी लगने से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी बीमार हो गई हैं। ठंड से बुखार की चपेट में आने के बाद सोनिया गांधी अपने निजी हेलीकॉप्टर से शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। वहां सोनिया सर गंगाराम अस्पताल में दाखिल बताई जा रही हैं। सोनिया के बीमार होने से प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी प्रस्तावित रैली पर भी असर पड़ सकता है।

सोनिया गांधी वीरवार दोपहर बाद शिमला पहुंचीं। वे राजधानी शिमला से करीब 15 किलोमीटर दूर छराबड़ा में अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के मकान का निरीक्षण करने गईं। वीरवार शाम होने तक वे साइट पर रहीं। इसके बाद शुक्रवार को भी वे सवेरे ही निर्माणाधीन मकान के परिसर में रहीं। उन्होंने इस मकान के परिसर में खुद ही फूलों और पौधों को भी पानी दिया।

उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची भी मौजूद रहे। खाची से सोनिया ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के बारे में भी जानकारी ली। दोपहर के वक्त सोनिया गांधी को ठंड महसूस हुई तोे उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी जवानों और अन्य लोगों ने यहां आग भी जलाई।

वे कुछ देर तक तो आग सेंकती रहीं। उसके बाद उन्होंने छराबड़ा स्थित पांच सितारा होटल को जाने की इच्छा भी जताई। होटल में उनकी बुखार बढ़ जाने के बाद उन्होंने नई दिल्ली जाने को को कहा, जबकि तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें शनिवार को ही लौटने की योजना थी।

सोनिया के लिए आईजीएमसी में बुक करवा दिया था 633 नंबर कमरा

himachal assembly election 2017 pm narendra modi rally in himachal from 2nd november

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की वीरवार को देर अचानक तबीयत खराब हो गई। अध्यक्ष की तबीयत खराब होने के बाद से एसपीजी की टीम ने आईजीएमसी के उच्च अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष की तबीयत इस कद्र खराब हो गई थी कि उन्हें अस्पताल में दाखिल करने तक की नौबत आई गई थी।

एसपीजी की टीम ने देर रात अस्पताल की मूवमेंट तक भी कर डाली। अस्पताल के वीआईपी रूम 633 को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए बुक करवा दिया था। अस्पताल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि, उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। हिमाचल विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी वीरवार को शिमला पहुंची थी।

उन्होंने छराबड़ा में बन रहे बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के मकान का निरीक्षण भी किया। बता दें कि वह यहां पर अकेली आई थी। ऐसे में अचानक से तबीयत खराब होने के कारण स्थिति गंभीर बन गई थी। देर रात अस्पताल में सोनिया गांधी के बीमार होने के बाद उनके यहां आने की मूवमेंट को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई थी।

देर रात तक अस्पताल के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कुछ देर बाद खबर आई कि अब सोनिया गांधी अस्पताल नहीं आएंगी। निजी दौरे के बहाने कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी वीरवार को शिमला पहुंची थीं। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को भी सोनिया गांधी ने छराबड़ा में मिलने की इजाजत नहीं दी।

वे एसपीजी की कड़ी सुरक्षा के बीच रहीं। सूत्रों ने बताया कि कई नेता उनसे मिलने को वक्त लेना चाह रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी के साथ इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची भी मौजूद रहे। उन्होंने खाची से हिमाचल के सियासी समीकरणों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed