फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 nomination of 50 candidate rejected after scrutiny

छंटनी में चुनावी दौड़ से बाहर हुए 50 प्रत्याशी, अब इनके बीच होगी जंग

Wed, 25 Oct 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 25 Oct 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 nomination of 50 candidate rejected after scrutiny

हिमाचल के सियासी महासमर में नामांकन पत्रों की जांच के बाद 50 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द हो गए हैं। विधानसभा की 68 सीटों के लिए अब कुल 379 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में रह गए हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की छंटनी में खामियां पाने के बाद फैसला लिया गया। 

विज्ञापन


सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन कुल 476 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। वीरवार तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान की असल स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कांगड़ा में सबसे ज्यादा 13 आवेदन रद्द किए गए। ऊना जिले की पांच विस सीटों से 11 नामांकन सही नहीं पाए गए। मंडी, सिरमौर, हमीरपुर और चंबा जिले में पांच-पांच आवेदन रद्द किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका नामांकन भी हुए रद्द

himachal assembly election 2017 nomination of 50 candidate rejected after scrutiny
सोलन और शिमला में दो-दो प्रत्याशी चुनावी दौड़ से बाहर हो गए हैं। बिलासपुर और कुल्लू से एक-एक नामांकन खारिज किया गया है। किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले में सभी प्रत्याशियों के आवेदन सही पाए गए हैं। 

स्टोक्स के अलावा रेणुका से बसपा उम्मीदवार धर्म सिंह, नाहन से समाजवादी पार्टी के विनोद कुमार, जुब्बल कोटखाई से राष्ट्रीय आजाद मंच पार्टी के प्रत्याशी गोविंद कुमार, घुमारवीं से लोक गठबंधन पार्टी के उम्मीदवार मस्तराम और कुल्लू सदर से आजाद प्रत्याशी राजेश वशिष्ठ का भी नामांकन पत्र रद्द हुआ है। 

किस जिला से कितने प्रत्याशी मैदान में

himachal assembly election 2017 nomination of 50 candidate rejected after scrutiny

नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 379 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। कांगड़ा में अब 104 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, मंडी में 63, शिमला में 39(रामपुर को छोड़ कर), हमीरपुर में 32, चंबा में 24, सोलन में 22, सिरमौर में 21, ऊना में 28, बिलासपुर में 17, कुल्लू में 20, लाहौल स्पीति में 4 और किन्नौर में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed