{"_id":"59e5b3e04f1c1b6a678b6593","slug":"himachal-assembly-election-2017-manohar-dhiman-and-pawan-kajal-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से धोखा खाए ये निर्दलीय विधायक हुए दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से धोखा खाए ये निर्दलीय विधायक हुए दिल्ली रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा से धोखा खाए जिला कांगड़ा के इंदौरा से निर्दलीय विधायक मनोहर धीमान दिल्ली रवाना हो गए हैं। कांगड़ा सदर के निर्दलीय विधायक व कांग्रेस के एसोसिएट मेंबर पवन काजल को भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दिल्ली बुलाया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इन दोनों की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बैठक होनी है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस की ओर से पवन काजल को कांगड़ा शहरी सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है।
विज्ञापन
अगर मनोहर धीमान को कांग्रेस में शामिल किया जाता है तो उन्हें इंदौरा से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। मनोहर धीमान साढ़े चार साल तक कांग्रेस पार्टी के एसोसिएट सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन
हाल ही में वह अपने समर्थकों के साथ भाजपा से जुड़े थे। सूत्र बताते हैं कि उन्हें भाजपा से टिकट की पैरवी की थी। लेकिन इस सीट पर भाजपा ने रीता धीमान का नाम लगभग तय कर दिया है।
मनोहर धीमान पहले भी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं लेकिन वर्ष 2012 में टिकट न मिलने के कारण उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर को 7369 वोटों से पराजित किया था।