वीरभद्र सिंह का चुनाव क्षेत्र बदलने से गरमाई सियासत, ठियोग की राजनीति में आया तूफान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की फिर से निर्वाचन क्षेत्र बदलने की घोषणा के बाद कांग्रेस की सियायत गरमा गई है। वीरभद्र के लिए ठियोग की सीट छोड़कर राजनीति से रिटायर होने का ऐलान कर चुकी वरिष्ठ मंत्री विद्या स्टोक्स भी इस सूचना के बाद निराश हो गईं।
उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को फैक्स मैसेज भेजकर कहा है कि सीएम वीरभद्र सिंह को ठियोग से चुनाव लड़ने को टिकट दिया जाए। स्टोक्स का कहना है कि ठियोग की जनता से वे खुद वादा कर चुकी हैं कि वीरभद्र ठियोग से ही चुनाव लड़ेंगे।
सीएम भी ऐसी बात कह चुके हैं और ठियोग में 20 अक्तूबर को उनके नामांकन भरने की तैयारियां भी चल रही हैं। नई दिल्ली से जैसे ही ये सूचना शिमला पहुंची कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अर्की से चुनाव लड़ रहे हैं और दिल्ली के मीडिया में सीएम के इस तरह के बयान के आने की चर्चा हुई तो ठियोग की राजनीति में नया तूफान आ गया।
समर्थक नेता ठियोग से शिमला पहुंचे
स्टोक्स के कई समर्थक नेता ठियोग से शिमला पहुंचे। वे राज्य सचिवालय में अपने कार्यालय में बैठीं विद्या स्टोक्स से मिले और उनसे नाराजगी जताई कि अगर सीएम वीरभद्र सिंह ठियोग से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं तो ये सही नहीं है।
इन नेताओं ने कहा कि ठियोग से विद्या स्टोक्स ने केवल वीरभद्र सिंह के लिए ही अपना निर्वाचन क्षेत्र छोड़ा है। किसी और को टिकट दिलाने के लिए ऐसा नहीं किया है। इन कांग्रेस नेताओं ने स्टोक्स से हाईकमान से इस विषय पर बात करने का अनुरोध किया। स्टोक्स ने भी सोनिया गांधी से ठियोग के टिकट पर पुनर्विचार करने को कहा।
उधर ठियोग से कुलदीप राठौर या खाची को टिकट मिलने की चर्चा रही। बुधवार को ठियोग में आनंद शर्मा के करीबी कुलदीप राठौर या मुख्यमंत्री के करीबी केहर सिंह खाची को टिकट देने पर हाईकमान फैसला ले सकता है।