फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 congress seat for vikramaditya champa thakur not decided

विक्रमादित्य सिंह, चंपा के टिकट पर पेच, स्टोक्स के चुनाव लड़ने पर असमंजस

Sat, 21 Oct 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 21 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 congress seat for vikramaditya champa thakur not decided

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर के टिकट पर पेच फंस गया है। स्टोक्स के चुनाव लड़ने पर असमंजस की स्थिति है। 

विज्ञापन


बड़े नेताओं के बेटी-बेटों को टिकट देने और कुछ हलकों में बगावत की आशंका में उलझी कांग्रेस शनिवार को शेष नौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी। हालांकि, जिनके टिकट लगभग फाइनल हो गए हैं, उन्हें नामांकन भरने के लिए हरी झंडी दे दी है। 
विज्ञापन


देर शाम उनके घरों में टिकट मिलने की खुशी में पटाखे फोड़े गए। नामांकन को महज सोमवार का एक दिन शेष रहने के कारण टिकट के दावेदारों की धुकधुकी बढ़ गई है। इसी बीच, शनिवार को विक्रमादित्य दिल्ली पहुंच गए। टिकट फाइनल न होने के बावजूद कौल सिंह की बेटी चंपा ने मंडी सदर से पर्चा दाखिल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

himachal assembly election 2017 congress seat for vikramaditya champa thakur not decided

चंपा का दावा है कि उन्हें सीएम और पार्टी हाईकमान की हरी झंडी मिल गई है। शनिवार को भी कांग्रेस शिमला ग्रामीण, ठियोग, मंडी सदर, पालमपुर, शाहपुर, कुल्लू, मनाली, नालागढ़ व कुटलैहड़ सीटों के लिए प्रत्याशियों पर फैसला नहीं कर सकी। 

शनिवार को दो बार केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, मगर कुछ टिकटों पर फैसला नहीं हो सका। सूत्रों की मानें तो शाहपुर, कुल्लू और मनाली सीटों पर टिकट तय हो चुके हैं। 

कुटलैहड़ से रामनाथ के बेटे विवेक शर्मा और पालमपुर सीट से बीबीएल बुटेल के पुत्र आशीष बुटेल का नाम लगभग तय हैं। नालागढ़ से लखविंदर राणा को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर सहमति नहीं बन पाई। असल पेच वीरभद्र सिंह के बेटे और कौल सिंह ठाकुर की बेटी पर फंसा हुआ है।

विरोधी गुट के नेता बना रहे दबाव

himachal assembly election 2017 congress seat for vikramaditya champa thakur not decided

कांग्रेस आलाकमान पर विरोधी गुट के नेता दबाव बना रहे हैं कि अगर एक ही परिवार से दो लोगों को टिकट दिया गया तो इसका गलत संदेश जाएगा। भाजपा को चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ वंशवाद का नया मुद्दा मिल जाएगा। 

जहां तक ठियोग सीट की बात है तो इस पर विद्या स्टोक्स पहले वीरभद्र को चुनाव लड़वाना चाह रही थी। स्टोक्स को वीरभद्र सिंह ने इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए मनवा भी लिया था, मगर उनकी सीट पर भी स्थिति साफ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed