फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 congress high command issued list of star campaigners

हिमाचल विस चुनावः कांग्रेस हाईकमान ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

Tue, 24 Oct 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 24 Oct 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 congress high command issued list of star campaigners

टिकट वितरण को लेकर चल रही ऊहापोह के बीच कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 

विज्ञापन


हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए चुनाव प्रचार में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे सरीखे राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के 40 नेता प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री जीएस बाली, प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। सूची में प्रदेश स्तर के नेताओं को नजरंदाज कर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को तवज्जो दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


26 को नाम वापसी के बाद पार्टी स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय कर जारी करेगी। इसके बाद सूबे में भाजपा के स्टार प्रचारकों को टक्कर देने के लिए कांग्रेस अपने प्रचारकों को उतारना शुरू करेगी।

वीरभद्र के विकास, शाह का बेटा और महंगाई बनेगी मुद्दा

himachal assembly election 2017 congress high command issued list of star campaigners

स्टार प्रचारकों की सूची तैयार करने के साथ कांग्रेस आलाकमान उन मुद्दों की भी सूची तैयार कर रहा है, जिन्हें प्रचार अभियान के दौरान भुनाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा के भ्रष्टाचार के मुद्दे का काउंटर पार्टी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे से करेगी।

जीएसटी से बढ़ती महंगाई, प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा न देने जैसे मुद्दों के अलावा वीरभद्र सरकार के विकास कार्यों को ज्यादा प्रचारित किया जाएगा। कोशिश रहेगी कि मोदी के विकास मॉडल के सामने वीरभद्र के विकास मॉडल को उतारकर जनता तक पहुंचा जाए।

ये रहेगा राहुल गांधी का कार्यक्रम

himachal assembly election 2017 congress high command issued list of star campaigners

पार्टी सूत्रों के अनुसार 27 से सूबे भर में स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। 12 दिन के प्रचार अभियान के दौरान वीरभद्र सिंह की सूबे में सबसे ज्यादा रैली कराने पर भी पार्टी विचार कर रही है।

राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं को झोंका जाएगा। राहुल गांधी के कार्यक्रम सबसे अंत में रखे जाएंगे। कोशिश यह रहेगी कि दोनों बड़े नेताओं के स्टारडम को लोगों के मन में सबसे अंत में लाया जाए।

ये हैं स्टार प्रचारक

himachal assembly election 2017 congress high command issued list of star campaigners

केंद्रीय नेता : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, अंबिका सोनी, सुशील कुमार श‌िंदे, गुलाब नबी आजाद, आनंद शर्मा, शीला दीक्षित, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, कुमारी शैलजा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सूरजेवाला, राज बब्बर, रंजीत रंजन,

प्रमोद तिवारी, प्रताप सिंह बाजवा, सुनीश जाखड़, मनीष तिवारी, नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह राजा बरार, विजय इंद्र सिंगला, गौरव गगोई, सुष्मिता देव, गुलाम अहमद मीर, अशोक तंवर, चरणजीत सिंह चन्नी, मनप्रीत सिंह बादल, मदनलाल शर्मा जयवीर शेरगिल, कैलाशो सैणी।  

प्रदेश के नेता : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, जीएस बाली, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंद सिंह सुक्खू 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed