फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 congress declared candidate of all 59 seats

हिमाचल: कांग्रेस ने भी जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखिए पूरी लिस्ट

Fri, 20 Oct 2017 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/ शिमला
टीम डिजिटल/ शिमला Updated Fri, 20 Oct 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 congress declared candidate of all 59 seats

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 59 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। जबकि 9 सीटों पर अभी पेच फंसा हुआ है। बुधवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकों के कई दौर चले। चुनाव समिति की बैठक के बाद राहुल गांधी के आवास पर भी टिकटों पर लंबी मंत्रणा होती रही। आखिर में जिन 59 सीटों पर कोई विवाद नहीं रहा, केवल उन्हीं पर टिकटों की पहली किस्त जारी करने का फैसला ले लिया गया।

विज्ञापन

तो यहां से चुनाव लड़ेंगे सीएम

himachal assembly election 2017 congress declared candidate of all 59 seats

कांग्रेस हाईकमान की ओर से जारी सूची के तहत सीएम वीरभद्र सिंह अर्की से चुनाव लड़ेंगे। जबकि राजेंद्र राणा सुजानपुर से लड़ेंगे। ऐसे में सीएम वीरभद्र सिंह की ठियोग से चुनाव लड़ने की अटकलों पर भी विराम लग गया है।  वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह नादौन से चुनाव लड़ेंगे।

राज्यसभा की सांसद विप्लव ठाकुर को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है। विद्या स्टोक्स ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार टिकटों का आवंटन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आदेशानुसार किए गए है। 

ये उम्‍मीदवार मैदान में उतारे

himachal assembly election 2017 congress declared candidate of all 59 seats

किन्नौर से जगत सिंह नेगी, मोहन लाल ब्राक्टा रोहडू, नंद लाल रामपुर, हरभजन सिंह भज्जी शिमला, अनिरूद्घ स‌िंह कसुम्‍पटी,सुभाष मंगलेट चौपाल, हर्षवर्धन चौहान शिलाई, किरनेश जंग पांवटा साहिब, विनय कुमार रेणुका जी, अजय सोलंकी नाहन, गंगूराम मुसाफिर पच्छाद, विनोद सुल्तानपुरी

कसौली, कर्नल धनीराम शांडिल सोलन, राम कुमार दून, राम लाल ठाकुर श्री नयना देवी जी वीरभद्र स‌िंह अर्की, बंबर ठाकुर बिलासपुर, राजेश धर्माणी गुमारवी, डा. बीरू राम किशोर झंडूता, सतपाल रायजादा ऊना, मुकेश अग्निहोत्री हरोली, राकेश कालिया गगरेट, कुलदीप कुमार चिंतपूर्णी, सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू नादौन, इंद्र दत्त लखनपाल बड़सर, कुलदीप पठानिया हमीरपुर और राजेंद्र राणा को सुजानपुर से टिकट मिला है। 

इसी तरह सुरेंद्र भारद्वाज को चुराह, ठाकुर सिंह भरमौरी  भरमौर, नीरज नयर चंबा, आशा कुमारी डलहौजी, कुलदीप सिंह पठानिया भटियात, अजय महाजन नूरपुर, कमल किशोर इंदौरा, सुजान सिंह पठानिया फतेहपुर, चंद्र कुमार ज्वाली, विप्लव ठाकुर देहरा, सुरेंद्र मनकोटिया जसवां परागपुर, संजय रत्न ज्वालामुखी, यादवेंद्र गोमा जयसिंहपुर, जगजीवन पाल सुलह, जीएस बाली नगरोटा और पवन काजल कांगडा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

वहीं सुधीर शर्मा धर्मशाला, किशोरी लाल बैजनाथ, रवि कुमार लाहौल एवं स्पीति, अदित्य विक्रम सिंह बंजार, बंसी लाल  आनी, मनसा राम करसोग, सोहन लाल ठाकुर सुंदरनगर, लाल सिंह कौशल नाचन, चेत राम ठाकुर सिराज, कौल सिंह ठाकुर दरंग, जीवन लाल ठाकुर जोगेंद्रनगर और चंद्रशेखर को धर्मपुर विस सीट से टिकट मिला है।

विज्ञापन

इनकी टिकट पर नहीं हुआ फैसला

himachal assembly election 2017 congress declared candidate of all 59 seats

कांग्रेस हाईकमान तीन सीटों पर फैसला नहीं ले पाया है। ये ऐसी सीटे हैं जिस पर सीएम वीरभद्र स‌िंह समेत मंत्रियों ने अपने बेटे-बेटी के लिए टिकट मांगी है। इसमें  शिमला ग्रामीण से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को टिकट देने पर फैसला नहीं हो पाया है।

वहीं मंडी सदर से मंत्री कौल सिंह की पुत्री चंपा ठाकुर और स्पीकर बृज बिहारी लाल बुटेल के बेटे आशीष चौहान को टिकट देने पर भी फैसला नहीं हो पाया। ऐसे में सभी की ‌ निगाहें अब हाईकमान के फैसले पर टिकी हुई हैं। जल्द ये तय हो जाएगा कि  बाकि बची नौ सीटों में से क्या इन तीन को टिकट मिलती है या नहीं। 

इन नेताओं के टिकट कटे

himachal assembly election 2017 congress declared candidate of all 59 seats

कांग्रेस के सिटिंग विधायकों में से आनी से खूब राम और ज्वाली से नीरज भारती के टिकट कट गए। हालांकि, नीरज भारती ने तो टिकट के लिए आवेदन भी नहीं किया। उनकी जगह उनके पिता चंद्रकुमार को टिकट दिया गया। नाहन से पूर्व विधायक कुश परमार का भी टिकट कट गया।

पूर्व मंत्री रंगीलाराम राव का भी सरकाघाट से टिकट कट गया। इनके अलावा पिछले विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों में अर्की से संजय अवस्थी, जसवां परागपुर से विप्लव ठाकुर के भाई निखिल राजौर, कांगड़ा से सुरेंद्र काकू, नाचन से टेकचंद डोगरा, सिराज से तारा ठाकुर, पांवटा में ओंकार सिंह, शिमला शहरी से हरीश जनारथा, हमीरपुर से अनिता वर्मा आदि के टिकट कट गए।

पार्टी ने 10 नए चेहरे चुनावी रण में उतारे

himachal assembly election 2017 congress declared candidate of all 59 seats

कर्मचारी नेता सुरिंद्र मनकोटिया को जसवां परागपुर से टिकट मिला। बंजार से स्वर्गीय कर्ण सिंह के बेटेआदित्य विक्रम सिंह को भी टिकट दिया गया। आनी से बंसी लाल, चंबा से नीरज नैयर, जोगिंद्रनगर से जीवनलाल ठाकुर,

सरकाघाट से पवन ठाकुर, नाचन से लाल सिंह कौशल, सरकाघाट से पवन ठाकुर और नाहन से अजय सोलंकी को पहली बार टिकट दिए। हमीरपुर से पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को चुनाव में उतारकर कांग्रेेस ने नया प्रयोग किया है। 

कांग्रेस ने इस बार घटा दी महिला प्रत्याशियों की संख्या 

himachal assembly election 2017 congress declared candidate of all 59 seats

कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार देर शाम को जारी की गई पहली सूची में दो महिलाओं को टिकट दिया है। देहरा से विप्लव ठाकुर और डलहौजी से आशा कुमारी को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।

साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिराज से तारा ठाकुर, सुजानपुर से अनीता ठाकुर, सोलन से कुमारी शीला और ठियोग से विद्या स्टोक्स को चुनाव मैदान में उतारा था।

कांग्रेस ने दो निर्दलीयों को भी दिए टिकट 
कांग्रेस ने दो निर्दलीय विधायकों में से पवन काजल को कांगड़ा और किरणेश जंग को पांवटा साहिब से टिकट दिए। इंदौरा से निर्दलीय विधायक मनोहर धीमान को दिल्ली बुलाए जाने के बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिलाया जा सका।

सोनिया गांधी पर छोड़ा इन सीटों पर फैसला 

himachal assembly election 2017 congress declared candidate of all 59 seats

पेच में फंसी नौ सीटों पर अंतिम फैसला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है। ये शिमला ग्रामीण, ठियोग, मंडी सदर, पालमपुर, शाहपुर, कुटलैहड़, नालागढ़, कुल्लू और मनाली सीटें हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed