फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 BJP president Satpal Satti faces fierce in public meeting

भाजपा अध्यक्ष के सामने जनसभा में उछली कुर्सियां, जमकर हुआ हंगामा

Tue, 24 Oct 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा) Updated Tue, 24 Oct 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 BJP president Satpal Satti faces fierce in public meeting

इंदौरा भाजपा की कलह मिटाने पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के सामने विधायक मनोहर धीमान की जनसभा में जमकर हंगामा हुआ। निर्दलीय नामांकन दाखिल करने के लिए विधायक मनोहर धीमान की ओर से बुलाई गई जनसभा में धीमान ने अचानक चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


इस घोषणा से गुस्साए समर्थक कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां उछालना शुरू कर दीं। कुछ देर के लिए हालात इस कदर बिगड़ गए कि सतपाल सत्ती और मनोहर धीमान का सभा स्थल से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। 
विज्ञापन


देखते ही देखते तनावपूर्ण हुए माहौल में धीमान समर्थकों ने कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर और कांग्रेस के समर्थन में नारेबाजी भी कर डाली। दरअसल सोमवार को आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरने के लिए मनोहर धीमान ने इंदौरा के लक्ष्मी पैलेस में जनसभा बुलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ हंगामा

himachal assembly election 2017 BJP president Satpal Satti faces fierce in public meeting

इसी बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बंद कमरे में विधायक मनोहर धीमान के साथ गुफ्तगू कर धीमान को चुनाव न लड़ने और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन के लिए मना लिया। मनोहर के साथ पहुंचे सतपाल सत्ती ने जनसभा में कहा कि विधायक मनोहर को भाजपा सरकार आने पर बड़ा पद सौंपा जाएगा।

जैसे ही विधायक मनोहर धीमान ने चुनाव न लड़ने की हामी भरी तो वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सभा खाली कर दी और कुर्सियां उछालने लगे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मनोहर धीमान और भाजपा ने उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इस मौके पर भाजपा मंडल इंदौरा का कोई भी पदाधिकारी मौजूद नहीं था।

कांग्रेस ने मौका लपका

himachal assembly election 2017 BJP president Satpal Satti faces fierce in public meeting

उधर, नूरपुर जिला संगठनात्मक अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया और इंदौरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर ने कहा कि मनोहर धीमान की सभा में कांग्रेस का समर्थन करने वाले लोगों का पार्टी में स्वागत है। उनके मान-सम्मान में पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed