विस चुनाव: भाजपा आज जारी केरगी प्रत्याशियों की सूची, दिल्ली में होगा एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची तय करने के लिए दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। इसके अलावा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित कमेटी के सदस्यों ने इस बैठक में भाग लिया।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में बीजेपी ने सभी 68 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी। इसकी औपचारिक घोषणा आज प्रेस वार्ता में जारी की जाएगी। बैठक में पार्टी ने सर्वेक्षण रिपोर्टों, ब्लॉक और जिला से आई रिपोर्टों के साथ सांसदों के फीडबैक को पैनल चयन का आधार बनाया है।
प्रदेश के बड़े नेता पहुंचे है दिल्ली
हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती भी मीटिंग में मौजूद रहे। सतपाल सत्ती ने बताया कि संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा के लिए चुनाव समिति की बैठक जारी है। अंतिम निर्णय संसदीय बोर्ड में तय होगा।
विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए दिल्ली में भाजपा हाईकमान में दिनभर माथापच्ची चलती रही। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के घर पर प्रदेश के दिग्गज नेताओं में लंबी मंत्रणा हुई।
हिमाचल चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत और प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती और शांता कुमार आदि शामिल थे।
शाम 6.30 बजे प्रदेश कार्यालय में बैठक से पहले प्रदेश के नेताओं ने शाह के घर पर उनसे मुलाकात की और संवेदनशील सीटों और कांग्रेस की रणनीति पर मंथन किया।