भाजपा के इन चार सिटिंग विधायकों के टिकट कटे, नए चेहरों को बनाया प्रत्याशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा हाईकमान ने 4 सिटिंग विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इनमें वर्तमान भाजपा विधायक रिखीराम कौंडल, गोविंद राम शर्मा, अनिल धीमान और वीके चौहान शामिल हैं। भाजपा ने इनकी जगह नए चेहरों को मैदान में उतारा है। बीते 2012 के विधानसभा चुनाव में इन विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशियों को एक हजार या इससे अधिक वोटों से पराजित किया था।
भाजपा हाईकमान ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिखीराम कौंडल की जगह जेआर कटवाल को प्रत्याशी बनाया है। अर्की विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे गोविंद राम शर्मा का टिकट काटकर रतन सिंह पाल को दिया है। भोरंज उपचुनाव में विजयी उम्मीदवार अनिल धीमान के स्थान पर पार्टी ने कमलेश को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है।
झंडूता और मंडी में उठे विरोध के सुर
चंबा से भाजपा विधायक वीके चौहान का टिकट पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशी रहे पवन नैय्यर को दिया है। पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस बार भाजपा के सर्वे में इनका प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। इस कारण इनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया गया है।
सूत्र बताते हैं कि इनमें कुछ विधायक या तो निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे या फिर कांग्रेस पार्टी इन्हें अपना प्रत्याशी बना सकती है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता इनके संपर्क में हैं। रिखीराम कौंडल का टिकट काटने पर उनके समर्थकों में भारी रोष है।
कौंडल ने निर्दलीय चुनाव में उतरने का फैसला लिया है। अनिल धीमान को टिकट न मिलने पर समर्थक में रोष है, जबकि गोविंद राम के भी चुनाव मैदान में उतरने के कयास लगाए जा रहे हैं।