{"_id":"59e4c8974f1c1bc1678b5ff3","slug":"himachal-assembly-election-2017-bjp-chintpurni-ticket-to-balbir-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी से इस पूर्व विधायक को मिला टिकट, ढोल नगाड़ों के साथ जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी से इस पूर्व विधायक को मिला टिकट, ढोल नगाड़ों के साथ जश्न
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकटों की घोषणा से पहले ही हिमाचल के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने टिकट को लेकर आश्वस्त होकर सोमवार शाम को अपने समर्थकों सहित मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका। चिंतपूर्णी पहुंचने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
इसके बाद बलबीर चौधरी ने मंदिर में माथा टेका व पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बलबीर चौधरी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताकर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की सेवा करने का मौका एक बार फिर दिया है। इसके लिए वह पार्टी का धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
बलवीर चौधरी ने कहा कि वह कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, क्षेत्र में विकास रुकने जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि टिकट मांगने के सभी प्रयास कर सकते हैं, जिसमें कोई बुराई नहीं है। इस मौके पर भाजपा नेता निरंजन कालिया, सतीश कालिया, जीवन कालिया, राजन कालिया, पूर्व प्रधान धर्मपाल, राजेंद्र सिंह, सुनिश डढवाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन