फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 bjp and congress ticket to young faces

हिमाचल विस चुनाव: जवानी सिर्फ नारों में ही जिंदाबाद

Sun, 22 Oct 2017 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अनिमेष कौशल
ब्यूरो/अमर उजाला, अनिमेष कौशल Updated Sun, 22 Oct 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 bjp and congress ticket to young faces

सियासी दलों के नारों में जवानी जिंदाबाद होती है, लेकिन चुनाव लड़ाने के लिए यही जवानी हाशिये पर धकेल दी जाती है। राजनीतिक दल युवा वोटरों को रिझाने के लिए खुद तो खूब दांवपेंच खेलते हैं, पर जब बारी चुनाव की आती है तो युवा चेहरों को मैदान में जगह नहीं मिल पाती।

विज्ञापन


हिमाचल की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस का ही बोलबाला रहा है। इन दोनों दलों ने इन चुनावों में युवाओं की अनदेखी की है। हिमाचल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने सिर्फ चार-चार युवा प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। दोनों दलों ने 60 और 70 साल पार कर चुके अपने बुजुर्ग नेताओं पर ही दांव लगाया है।
विज्ञापन


प्रदेश में युवा मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं की 43 फीसदी है। बावजूद इसके दोनों दलों ने युवाओं को अधिक तरजीह देना बेहतर नहीं समझा। भाजपा के युवा प्रत्याशियों में रोहड़ू से शशि बाला 35, बंजार से सुरेंद्र शौरी 37, चुराह से हंसराज 34 और नाचन से विनोद कुमार 36 शामिल हैं, जबकि कांग्रेस के युवा प्रत्याशियों में जयसिंहपुर से यादविंद्र गोमा 31, बंजार से आदित्य विक्रम 32, कसौली से विनोद सुल्तानपुरी 38 और रेणुका से विनय कुमार 39 साल के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के 11 प्रत्याशी 70 पार
कांग्रेस की ओर से घोषित 59 प्रत्याशियों की पहली सूची में 11 नेताओं की उम्र 70 पार हो चुकी है। इनमें वीरभद्र सिंह 83, धनीराम शांडिल 77,  मनसा राम 76, सुजान सिंह पठानिया 75, विप्लव ठाकुर 74, चंद्र कुमार 73, कौल सिंह ठाकुर 72, गंगूराम मुसाफिर 72, सुरेंद्र भारद्वाज 71, किशोरी लाल 70 और ठाकुर सिंह भरमौरी 70 शामिल हैं।

12 नेताओं की उम्र 60 से अधिक
शिमला। कांग्रेस के 12 प्रत्याशियों की उम्र 60 साल से अधिक है। इनमें कुलदीप कुमार 68, हरभजन सिंह भज्जी 67, रामलाल ठाकुर 66, बीरू राम 64, जीएस बाली 63, नंदलाल 63, कमल किशोर 63, जगजीवन पाल 62, आशा कुमारी 62, किरनेश जंग 61, जगत सिंह नेगी 60 और कुलदीप सिंह 60 शामिल हैं।

भाजपा में दो 70 पार, 15 की उम्र 60 पार
भाजपा के प्रत्याशियों में दो की उम्र 70 और उससे अधिक हैं। इनमें प्रेम कुमार धूमल 73 और कर्नल इंद्र सिंह 70 शामिल हैं। इनके अलावा महेश्वर सिंह 68, महेंद्र सिंह ठाकुर 67, बलदेव शर्मा 67, गुलाब सिंह ठाकुर 66, किशन कपूर 66, नरेंद्र बरागटा 65, रमेश धवाला 65, पवन नैय्यर 65, सुरेश भारद्वाज 64, जयराम ठाकुर 62, रविंद्र सिंह रवि 62, प्रेम सिंह द्रैक 62, जेआर कटवाल 61, अनिल शर्मा 61 और राजीव बिंदल 61 शामिल हैं।


43 फीसदी वोटर 18 से 39 साल का
शिमला। प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में 43.27 फीसदी वोटर 18 से 39 साल की आयु के बीच में हैं। कुल 49,05,677 मतदाताओं में से 24,96,967 मतदाता युवाओं की श्रेणी में हैं। 18 से 19 साल की आयु के 2.12 फीसदी, 20 से 29 आयु के 19.19 फीसदी और 30 से 39 आयु के 21.96 फीसदी वोटर हैं। 

आयु    मतदाता    प्रतिशत
18-19    110039    2.12
20-29    997218    19.19
30-39    1140901    21.96
40-49    1081903    20.82
50-59    752449    14.48
60-69    475266    9.15
70-79    243641    4.69
80 प्लस    104260  2.01

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed