हिमाचल चुनाव: इस हॉट सीट पर लग गया 10-10 तोला सोना देने का सट्टा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की सबसे हॉट सीट सुजानपुर को लेकर पूरे प्रदेश के लोग नजरें गड़ाए बैठे हैं। इस हॉट सीट को लेकर सट्टा भी खूब लगा हुआ है। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उनके सामने चुनाव मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा हैं।
भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के समर्थकों का लंबा इंतजार सोमवार को खत्म हो रहा है। दोनों दलों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वास्त दिख रहे हैं। कई समर्थकों ने तो जीत-हार को लेकर मूंछें मुंडवाने की शर्त लगा रखी है।
वहीं कइयों ने तीन तोला से लेकर 10-10 तोला सोना और चांदी की शर्त लगाई हुई है। कुछ कट्टर समर्थकों ने बकरों और मेंढों की शर्त लगाई हुई है। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ने साल 1998 से विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का क्रम जारी रखा हुआ है।
मनाएंगे बहुत बड़ा जश्न
इस दौरान वह दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। सुजानपुर विधानसभा सीट से इस बार वह अपना पांचवां चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि इससे पहले तीन बार वह बमसन और एक बार हमीरपुर विधानसभा सीट से जीत का परचम लहरा चुके हैं।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा भी अपनी जीत को पक्का मान रहे हैं। साल 2012 में उन्होंने सुजानपुर सीट से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जिला में 14,166 मतों की सर्वाधिक जीत दर्ज करते हुए विधानसभा में कदम रखा था। हालांकि बाद में लोकसभा चुनाव के चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।
लेकिन हार के बावजूद वह पांच साल तक सुजानपुर में डटे रहे और अपने जनसंपर्क अभियान को गति देते रहे। जिसके चलते इस चुनाव में उनका जनसपंर्क अभियान भी दांव पर है।
वहीं भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश पठानिया ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी प्रेम कुमार धूमल ही चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि वह मुर्राह नस्ल का बकरा लेकर आए हैं। जीत पर इलाके में बहुत बड़ा जश्न होगा। बहरहाल सोमवार दोपहर से पहले हार और जीत का फैसला हो जाएगा।