फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly byelection: Women will write the fate of candidates in three out of six assembly constituenc

Himachal Assembly Byelection : छह में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में महिलाएं लिखेंगी प्रत्याशियों की किस्मत

Thu, 04 Apr 2024 10:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Apr 2024 10:48 AM IST
सार

प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में छह में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला महिलाएं करेंगी। 

विज्ञापन
Himachal Assembly byelection: Women will write the fate of candidates in three out of six assembly constituenc
महिला मतदाता(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में छह में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला महिलाएं करेंगी। सुजानपुर, बड़सर और लाहौल स्पीति में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। सुजानपुर में 1,982, बड़सर में 1,472 और लाहौल स्पीति में पुरुषों के मुकाबले 49 महिला वोटर ज्यादा हैं। धर्मशाला, सुजानपुर, लाहौल-स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलैहड़ में उपचुनाव होना है। उपचुनाव में कुल 4, 48,110 मतदाता अपने नुमाइंदे चुनेंगे। सुजानपुर में कुल 76,943 मतदाता हैं।

विज्ञापन


इनमें पुरुष 36,439 और महिलाओं की संख्या 38,421 है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कुल 88,445 मतदाता हैं। इनमें 42,538 पुरुष और 44,010 महिला मतदाता हैं। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र लाहौल स्पीति में भी महिला मतदाता अधिक है। यहां कुल 25,737 मतदाताओं में से 12,549 महिलाएं हैं। जबकि पुरुष 12,500 हैं। धर्मशाला में 84,074, गगरेट में 84,975 और कुटलैहड़ में 87,936 मतदाता हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। ब्यूरो 
विज्ञापन


धर्मशाला, कुटलैहड़ के प्रत्याशी जल्द होंगे तय 
उपचुनाव के लिए धर्मशाला और कुटलैहड़ से इसी सप्ताह प्रत्याशी तय हो सकते हैं। सुजानपुर,गगरेट, बड़सर और लाहौल-स्पीति से कांग्रेस प्रत्याशी तय करने में अभी समय लगेगा। दिल्ली बैठक में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों पर ही चर्चा होगी। उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा दूसरे सप्ताह तक संभावित है। प्रत्याशी तय करने से पहले कांग्रेस की नजर भाजपा नेताओं के विद्रोह, निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों पर भी हैं। भाजपा की अंतकर्लह से बदलने वाले समीकरणों पर मंथन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी उतारेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed