फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly byelection: Hardeep's name almost finalised from Nalagarh, three names each will go from Deh

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप का नाम लगभग तय, देहरा-हमीरपुर से जाएंगे तीन-तीन नाम

Thu, 13 Jun 2024 10:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2024 10:53 AM IST
सार

प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नालागढ़ से हरदीप बावा को कांग्रेस प्रत्याशी बनाना लगभग तय माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Himachal Assembly byelection: Hardeep's name almost finalised from Nalagarh, three names each will go from Deh
कांग्रेस विधायक दल की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नालागढ़ से हरदीप बावा को कांग्रेस प्रत्याशी बनाना लगभग तय माना जा रहा है। देहरा और हमीरपुर से प्रत्याशी चुनने के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। विधानसभा परिसर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में तीन विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। सभी मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों और विधायकों को चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। बैठक में फैसला लिया गया कि मुख्यमंत्री सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जल्द बैठक कर संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार करेंगे।

विज्ञापन

 

इसी सप्ताह के अंत तक हाईकमान से मंजूरी लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नालागढ़ से चुनाव मैदान में उतारने के लिए हरदीप बावा को लेकर ही चर्चा हो रही है। यहां से कांग्रेस के पूर्व विधायक लखविंद्र सिंह राणा भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में हरदीप बावा को करीब 13 हजार मतों से निर्दलीय केएल ठाकुर ने हराया था। मजदूर संगठन इंटक से कांग्रेस की राजनीति में प्रवेश करने वाले हरदीप बावा की नालागढ़ में बीते कई वर्षों से सक्रियता बढ़ी है। ऐसे में संभावित है कि बावा को ही कांग्रेस की टिकट मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरा से पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा और नरदेव कंवर के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में डॉ. राजेश शर्मा करीब चार हजार मतों से हारे थे। उधर, मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर की सीट से टिकट दावेदारों की संख्या सबसे अधिक है। यहां से पूर्व विधायक अनिता वर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, पूर्व प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू के बीच मुकाबला चल रहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रत्याशी तय करने से पहले सोलन, कांगड़ा और हमीरपुर के वरिष्ठ नेताओं से भी फीडबैक लिया जाएगा। 
इसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अलग से बैठक करेंगे। आगामी एक-दो दिनों में प्रस्तावित इस बैठक में नामों के पैनल तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन

वीना कपिल ने भी जताई टिकट की दावेदारी
 विधानसभा उपचुनाव में बेशक भाजपा विधायक दल ने पार्टी में शामिल हुए निर्दलीय पूर्व विधायकों को टिकट दिए जाने की पैरवी की है लेकिन टिकट के दावेदारों की भरमार देखने को मिल रही है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष वीना कपिल ने भी टिकट के लिए दावेदारी जताई है। वह एक बार जिला परिषद सदस्य और तीन बार नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर छह से पार्षद भी रह चुकी हैं। वीना कपिल ने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी में कार्य कर रही हैं। एक कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने टिकट की मांग उठाई है। जिला भाजपा हमीरपुर की उपाध्यक्ष ऊषा बिरला भी टिकट की दावेदारी जता चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed